पानी में सिक्का डालने की जगह महिला ने किया कार्ड स्वाइप; 'डिजिटल वर्ल्ड' का मजेदार वीडियो वायरल

Women Swipe Card in Water: पानी में सिक्का डालने की जगह एक महिला पानी में कार्ड स्वाइप कर रही है, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Women Swipe Card In Water

पानी में कार्ड स्वाइप करती महिला

कई देशों में पवित्र नदियों और पानी के कुंड में सिक्के डालने की परंपरा है, हालांकि आज के डिजिटल लोगों के पास सिक्के की भारी कमी होती है। आजकल लोग ‘डिजिटल’ हो चुके हैं, उनके कैश में पैसे ही नहीं होते तो सिक्के कहां से रखेंगे। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पानी में सिक्का डालने की जगह कार्ड स्वाइप कर रही है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोगों का समूह घूमने पहुंचा है, जहां कुछ लोग एक पानी के कुंड में पैसे डाल रहे हैं लेकिन एक महिला के पास पैसे नहीं थे तो उसने अपने बैग से कार्ड निकला और पानी में स्वाइप कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन

एक ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अब ये कैसे पता लगाया जाए कि यह पेमेंट कन्फर्म हो गया है। एक ने लिखा कि मैंने इस वीडियो को कई बार देखा और मेरी हंसी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि कमाल है, ये लड़की सिक्का डालने की जगह, अपना कार्ड स्वाइप कर रही है वो भी पानी में।

विज्ञापन

एक X यूजर ने लिखा कि लोग कहते हैं कि कुछ अलग करो, लो इसने सबसे अलग ही कर दिया। एक ने लिखा कि आजकल सब मॉर्डन होते जा रहे हैं। वाह रहे डिजिटल वर्ल्ड। एक ने लिखा कि आज कल लोग इतने डिजिटल हो गए, सोच कर देखो, आने वाले समय में क्या होगा? एक ने लिखा कि किसी को अपना QR कोड लगा देना चाहिए और पेमेंट करने के लिए कहना चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि इस वीडियो को @HumansNoContext नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। 42 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, हजारों की संख्या में लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ