Women Takes off Dress Protest against Hijab: हिजाब को इस्लाम में महिलाओं की ड्रेस कोड का अहम हिस्सा माना जाता है। हालांकि कई देशों में हिजाब का विरोध अक्सर देखने को मिलता है। इस लिस्ट में ईरान का नाम भी शामिल है। ईरान में लंबे समय से महिलाएं हिजाब पहनने का विरोध कर रही हैं। मगर ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनना जरूरी माना जाता है। मगर हद तो तब हो गई जब हिजाब का विरोध करते हुए एक लड़की ने अपने कपड़े उतार दिए। ईरानी विश्वविद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की को कम कपड़ों के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो ने इस्लामिक देशों समेत पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है।
वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो शनिवार का है। देश के सख्त इस्लामिक ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उतनी छात्रा ने शर्म की सारी हदें पार कर दी हैं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही युवती को हिरासत में ले लिया है। हालांकि यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला अर्धनग्न अवस्था में यूनिवर्सिटी की दिवार पर बैठी नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- अमित शाह के खिलाफ क्या-क्या बेतुके आरोप? जिन पर भारत सख्त, कनाडा को कड़ी फटकार
यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ईरान की इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अमीर महजोब का कहना है कि पुलिस ने लड़की से पूछताछ की है, जिसमें पता चला है कि वो गंभीर मानसिक दबाव से पीड़ित है और वो मनोविकास से जूझ रही है।
महिला को मेंटल हॉस्पिटल भेजा
सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों का दावा है कि महिला ने हिजाब के विरोध में कपड़े उतारे हैं। उनका कहना है कि महिला ने जानबूझकर कपड़े उतारे। ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है। इसी कानून का विरोध करते हुए महिला ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि ईरानी मीडिया के अनुसार महिला को ऐसा करने की कड़ी सजा मिली है। उसे मेंटल अस्पताल में भेज दिया गया है।
2022 में शुरू हुआ था विरोध प्रदर्शन
बता दें कि ईरान में पिछले 2 साल से हिजाब का विरोध किया जा रहा है। सितंबर 2022 में कई महिलाओं ने हिजाब का बहिष्कार कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया था। ऐसे में एक महिला की मौत हो गई थी और हिजाब प्रदर्शन ने गंभीर रूप धारण कर लिया था। इस विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए, जिसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट्स और ट्रेनों में बम की धमकी देने वाला शख्स कौन? जिसने PMO को भेजे थे 100 मेल
संबंधित खबरें
दिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
2 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines