हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Watch Video: धरती पर तो कोई भी नाच ले, लेकिन आसमान में डांस करना आसां नहीं

Women Graceful Dance Moves in the sky: हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ वायरल हो रहे वीडियो को एक बार देख लिया तो फिर नजरें हटा पाना आसान नहीं है। बार-बार मन करेगा कि बस इसे ही देखते रहें।

विज्ञापन

जो लोग साहसिक गतिविधियों के शौकीन हैं उनके लिए स्काइडाइविंग एक अच्छा अनुभव हो सकता है। इसके माध्यम से हम आकाश में उड़ सकते हैं और नीचे की दुनिया को अपनी आंखों से देख सकते हैं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी को हवा में उड़कर डांस करते हुए भी देखा है? अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन करेगा? क्योंकि किसी भी तरह की एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान सांसें थम जाती हैं। एक छोटी सी गलती जान के लिए खतरा बन सकती है।

<

>

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किए गए 29 सेकंड के इस वीडियो को देखकर आप डर जाएंगे। साथ ही अच्छी फीलिंग भी आएगी, क्योंकि लड़की इतनी खूबसूरती से डांस मूव्स कर रही है कि ऐसा लगेगा मानो कोई जादू हो रहा हो। इसी बीच कैमरे के पीछे एक और शख्स वीडियो बना रहा है। इस प्रकार हवा में हजारों फीट तक नाचने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है। खास बात ये है कि लड़की हर स्टेप इतनी खूबी के साथ कर रही है, मानो खुला आसमान कोई स्टेज हो। जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो पुराना है, जो एक बार फिर वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola