Rapid Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बनी कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इसको लेकर विवाद हो चुका है और DMRC से कार्रवाई की भी मांग की जा चुकी है लेकिन मेट्रो में रील्स बनाने वालों पर रोक लगती कि अब रैपिड ट्रेन में डांस करती महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है।
रैपिड ट्रेन में डांस करती महिलाओं का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर रैपिड ट्रेन में डांस करती कुछ महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं का एक समूह ट्रेन के आखिरी डिब्बे में डांस कर रहा है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
वीडियो में लिखा गया है कि ‘मोदीनगर वाले’। बताया गया है कि मेट्रो में डांस कर रही महिलाएं मोदीनगर की हैं। वीडियो को modinagar_walaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि ये लोग मेट्रो और ट्रेन में मोबाइल लेकर चलने पर प्रतिबंध लगवा कर ही मानेंगी क्या? एक ने लिखा कि दिखने में ये ठीक लग सकता है लेकिन क्या ये सही है? अगर ये खुद ही डांस करेंगी तो बच्चों को कैसे रोकेंगी? एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि इस तरह की हरकतों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अभी तक दिल्ली मेट्रो में कम डांस हो रहे थे क्या, जो अब रैपिड ट्रेन में भी ये लोग शुरू हो गए हैं। एक ने लिखा कि आंटी जी डांस बंद कर दीजिए, वरना मेट्रो वाले बैन कर देंगे। एक ने लिखा कि किसी खास मौके पर इस तरह के डांस अच्छे लगते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines