Woman Video Viral: आज के डिजिटल जमाने में हर शख्स सोशल मीडिया पर मौजूद है। कई बार लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल समाज में गंभीर मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता फैलाने के लिए करते हैं। वहीं, कई बार लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी अजीबो-गरीब मांग प्रकट करते हैं। इसी तरह एक महिला ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया के सभी वैज्ञानिकों से शराब का पाउडर बनाने की मांग की है। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शराब का पाउडर बना दो प्लीज
वायरल वीडियो में महिला सेल्फी वीडियो बनाते हुए वैज्ञानिकों को सेल्यूट करती हैं, क्योंकि उन्होंने कई सारे कमाल किए हैं, जैसे सूप का पाउडर बना दिया, दूध का पाउडर बना दिया, कॉफी को पाउडर बना दिया, यहां तक रसना का भी पाउडर बना दिया। भाई मेरी एक गुजारिश है, शराब का भी पाउडर बना दे। बोतल के खुलने में काफी दिक्कत होती है, इसलिए प्लीज शराब का भी पाउडर बना दो यार…। इसके लिए मैं तुम लोगों को कई बार सेल्यूट करूंगी।
यह भी पढ़ें: 87 साल पहले लापता हुआ प्लेन मिला, दुनिया की पहली महिला पायलट ने उड़ाया था विमान
कमेंट में लोगों ने लिए मजे
इस वीडियो को Kattappa नाम के एक X हैंडल पर शेयर किया गया। इस वीडियो को अब तक 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को एक हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग भी महिला के वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने कमेंट में महिला का साथ देते हुए लिखा है कि ‘भाई जल्दी बना दो’। वहीं कई लोग कह रहे हैं इस तरह तो बोतल बेचने वालों का धंधा बंद हो जाएगा। खैर, आप शराब पाउडर के बारे में क्या सोचते हैं कमेंट में बता सकते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines