हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला को चढ़ी सनक! बेटी से जवान दिखने के लिए 'फूंक' दिए 6 करोड़ रुपये

Weird News : एक महिला को खूबसूरत दिखने का इतना जुनून सवार हो गया कि उसने करीब 6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। महिला का कहना था कि वह अपने बेटी से खूबसूरत दिखना चाहती है।  

विज्ञापन

Weird News : कुछ लोगों में खूबसूरत दिखने का ऐसा जुनून होता है कि वह करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई और फिर उनका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। 63 साल की एक महिला पर खूबसूरत दिखने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। उसका कहना है कि वह अपनी बेटी से भी जवान और खूबसूरत दिखना चाहती है।

स्पेन की रहने वाले 63 वर्षीय सारा बर्ज खूबसूरत दिखने के लिए वह अक्सर ब्यूटी पार्लर जाती है और कई सर्जरी भी करवा चुकी हैं। सारा अपने पति के साथ रहती है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की खूबसूरती से जलन नहीं होती है लेकिन वह उससे भी अधिक खूबसूरत दिखना चाहती हैं। सारा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पांच करोड़ रुपये से अधिक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

महिला को लगी सर्जरी की लत

सारा ने बताया कि मुझे सर्जरी की लत है। एक बार जब आपको अपने रूप को सुधारने का शौक हो जाता है और आप इसे फिर रोकना नहीं चाहते। सारा का कहना है कि वह हर 15 दिन के अंदर बोटॉक्स या फिलर का इंजेक्शन लगाती हैं। यदि मुझे रजिस्टर्ड डॉक्टर होने के कारण छूट नहीं मिलती तो प्लास्टिक सर्जरी पर 6 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना पड़ता। दरअसल सारा को कंपनी एक बाउचर मिलता था, जिसका उपयोग वह सर्जरी करवाने के लिए करती थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बिस्तर पर पति की ‘गंदी आदत’ से परेशान हो गई पत्नी, तलाक लेने के लिए भी तैयार!

63 साल की इस महिला का कहना है कि उसने स्तन लिफ्ट, कूल्हे के प्रत्यारोपण से लेकर फेस लिफ्ट तक, सब कुछ करवा चुकी हैं। उसने यह भी कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि काश मैंने यह सब शुरू ही ना किया होता। क्योंकि जब मैंने अपने दोस्तों को देखती हूं तो सोचती हूं कि काश मैं भी उनकी तरह बिंदास रहती।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में यात्री की मांग सुन भड़क गई क्रू मेंबर, जमकर सुनाई खरीखोटी; लोग बोले- ये तो बदतमीजी है
हालांकि अब इस महिला ने साफ कर दिया है कि उसके सुंदर दिखने का यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा, जब तक उसकी ताबूत में कील नहीं ठोकी जाती। सारा का कहना है कि लोग खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं। मैं किसी तरह के फिल्टर का उपयोग नहीं करती हूं, मैं जैसी हूं वैसी ही दिखाई देती हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola