Smuggling Drugs into Jail : दुनिया भर की जेलों में एक अलग दुनिया बसती है। जेलों में तस्करी के सामान पहुंचते हैं, जिसे आप कीमत चुकाकर खरीद सकते हैं। कई बार कैदी अपने पास मोबाइल फोन, ड्रग्स, सिगरेट समेत तमाम चीजें तस्करी के जरिए मंगवाते हैं। ऐसी ही एक महिला पकड़ी गई है, जो शरीर में गांजा छुपाकर जेल पहुंची थी। जांच के दौरान महिला के पास से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले हैं।
मामला इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर के लोधम ग्रेंज लॉक-अप का है। इस जेल में लिआ बर्क नाम की महिला पर गांजा पहुंचाने का आरोप लगा है। अधिकारियों ने जब महिला की तलाशी ली तो पता चला कि वह ब्रा में लाखों रुपये का गांजा छुपाकर जेल के अंदर गई थी। गांजा बरामद होने के बाद महिला को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।
जेल में गांजे की कीमत लाखों में
अदालत को दी गई जानकारी के मुताबिक, बर्क ने 250 पाउंड (27 हजार रुपये) कीमत के गांजे की तस्करी करने की कोशिश की थी। हालांकि जेल में इसकी कीमत 6,600 (6 लाख से अधिक रुपये) मानी जाती है। कोर्ट ने महिला को दोषी पाया और 15 महीने की सजा सुनाई। हालांकि महिला पहले से ही लगभग इतना ही समय जेल की सजा काट चुकी थी, ऐसे में उसे अधिक समय तक जेल में नहीं रहना होगा।
यह भी पढ़ें: खा-खाकर जीतना था कंपटीशन, मर गई महिला; हालत देख रो पड़े लोग
मजबूरी में कर रही थी अवैध काम
कोर्ट में बर्क के वकील ने कहा कि उसकी जान को खतरा था, उसे तस्करी करने के लिए मजबूर किया गया था। वकील ने इस बात पर जोर देते हुए बर्क को कम से कम सजा देने की मांग की थी। वहीं जज ने कहा कि वैसे यह बहुत अधिक मात्रा में पकड़ा गया गांजा नहीं था लेकिन जेल में इसकी कीमत बहुत अधिक थी।
यह भी पढ़ें : Ambulance के पीछे भागते डॉग का वीडियो वायरल, 40 लाख से ज्यादा देख चुके लोग
महिला पर आरोप लगा था कि पुलिस ने बर्क के लिवरपूल घर पर छापा मारा और केटामाइन, कोकीन के साथ-साथ डिजिटल तराजू बरामद किया। इतना ही नहीं, कार और उसके ड्राइवर के पास से भी गांजा के पैकेट बरामद किए गए। ऐसे में महिला को कोर्ट ने दोषी माना है और 15 महीने की सजा सुनाई है। आरोपी महिला पहले ही 14 महीने से अधिक समय से जेल में बंद थी, ऐसे में वह जल्द ही बाहर आ जाएगी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines