महिला का अजीबोगरीब शौक, सोती है कुत्ते के पिंजरे में
Edited By Deepti Sharma

Woman strange hobby
Edited By Deepti Sharma

Woman strange hobby
Woman Sleeps In Dog Cage: कई लोगों को बहुत ही अजीबोगरीब शौक रखते हैं कि जब दूसरे लोगों को पता चलता है तो उन्हें भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही जापान में एक शख्स ने अपने आपको कुत्ता बनाने की आदत के चलते सुर्खियों में आ गया था। अब इसी तरह एक महिला का ये अजीबोगरीब शौक चर्चा में है, जिसमें वो अपने बिस्तर पर नहीं बल्कि कुत्ते के पिंजरे में सोना ज्यादा पसंद करती है।
लिया नाम की महिला अपने बेड पर न सोने की बजाय कुत्ते के पिंजरे में ज्यादा सोना पसंद करती है। महिला की ये अजीबोगरीब आदत और शौक दोनों ही सबके बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, इस महिला को पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (Post-traumatic stress disorder) नाम की एक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज अपने आपको शांत करने के लिए कुत्ते के पिंजरे का प्रयोग करता है। उसे कोई आराम देने वाला बेड नहीं बल्कि पिंजरे में लेटना ज्यादा सुकून देता है।
&nb<
View this post on Instagram
>sp;
महिला देखने में सुंदर और इसती फिट है कि शायद ही कोई यकीन करे कि वो कुत्ते के पिंजरे में सोती है। सोने से पहले महिला शाम को कुत्ते के पिंजरे में जाती है और कभी कभी पूरे दिन आराम के लिए इसमें रहती है। ये महिला सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहने के साथ-साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती है। इस महिला के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अच्छे खासे फॉलोवर्स की लाइन है। वो अपने इस शौक को लेकर लोगों के साथ खुलकर बात करती है और अपने अनुभव बताती है।
फॉलोवर्स भी महिला से इस बात के पीछे का कारण जानने के लिए उतावले रहते हैं। महिला ने अपनी इस बात को लेकर लोगों के सामने खुलासा करते हुए कहा कि वो तनाव भरे माहौल में बढ़ी हुई है। ऐसे में उसे छोटी-छोटी जगहों पर रहना और आराम करना बेहद पसंद था। इसके लिए काफी सालों बाद महिला ने अपने लिए ये तरीका अपनाते हुए कुत्ते के पिंजरे में रहने का फैसला किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महिला 18 साल से कुत्ते के पिंजरे में रह रही है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: