हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फ्लाइट में बैठे-बैठे आई नींद तो महिला ने लगाया अनोखा जुगाड़, वीडियो देख नहीं रुक रही हंसी

Flight Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फ्लाइट के ओवरहेड बिन में लेटी हुई हैम जिसे देखकर यात्री हंस रहे हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Flight Viral Video : फ्लाइट में लड़ाई-झगड़े और विवाद के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। फ्लाइट में कई लोग आपत्तिजनक हरकतें करते भी पकड़े गए हैं। अधिकतर फ्लाइट में बैठने की व्यवस्था होती हैं। नींद आने पर लोग बैठे-बैठे ही सो जाते हैं लेकिन एक महिला को फ्लाइट में जब नींद आई तो उसने ऐसी तरकीब अपनाई कि लोग देखकर हैरान रह गए।

विमान के ओवरहेड बिन पर चढ़ गई महिला

मामला अमेरिका का है, जहां साउथवेस्ट एयरलाइंस में एक अजीब घटना घटित हुई। यात्रा के दौरान एक महिला को जब नींद आ गई तो वह सीट पर बैठकर सोने की कोशिश करने लगी लेकिन वो सो नहीं पा रही थी। ऐसे में जब वह नींद से अधिक परेशान हो गई तो वह विमान के ओवरहेड बिन पर चढ़ गई।

वायरल हो रहा वीडियो

महिला विमान के ओवरहेड बिन पर चढ़कर उसी में लेट गई। ओवरहेड बिन सामान रखने के काम आता है लेकिन महिला नींद लेने के लिए सामान बाहर निकालकर लेट गई। विमान में मौजूद अन्य यात्री महिला को देखकर हंसते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो हो रहा है।

वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि वह फ्लाइट में बैठकर सोने में कंफर्ट न हो, इसलिए लेट गई होगी। एक ने लिखा कि वह सो नहीं रही है भाई, वह तो सीधे कैमरे में देख रही है। एक अन्य ने लिखा कि इस महिला ने सोने का अच्छा तरीका खोज निकाला है लेकिन क्या फ्लाइट के स्टाफ ने उसे रोका नहीं?

यह भी पढ़ें : सांड और पुलिसकर्मी के बीच हुई लड़ाई! बीच सड़क पर हुई फाइट का वीडियो वायरल

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। कुछ का कहना था कि ये महिला सिर्फ स्टंट कर रही है तो कुछ ने कहा कि नींद होती ही ऐसी चीज है, जो लोगों को पागल कर देती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें