Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिस्तर पर सोई है और उसके चारों ओर और चेहरे के पास 4 शेर के बच्चे हैं। वीडियो को देखकर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। ये वीडियो एक एनिमल रेस्कूवर फ्रेया एस्पिनॉल हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही इन बच्चों की जान बचाई है। जहां एक तरफ लोगों ने फ्रेया की तारीफ की है, वहीं दूसरी और कुछ लोग इसको लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?
एस्पिनॉल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी हुई हैं और इनके चारों और शेर के बच्चे हैं, जो उनके चेहरे के पास लिपटे हुए हैं। फ्रेया ने वीडियो के कैप्शन में इस चार शेर के बच्चों की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। बता दें कि रेस्क्यू होने के कुछ समय पहले इन बच्चों को मारने की तैयारी की जा रही थी। ये शावक ब्रीडर के कैद में जन्मे थे। एस्पिनॉल और उनकी टीम ने इन बच्चों को बचाया है।
एस्पिनॉल ने आगे बताया कि इस बच्चों को सही तरीके से पालने के लिए उन्होंने उनके साथ सोना और उन्हें एक मां की तरह पालना शुरू कर दिया। एस्पिनॉल का प्लान है कि वे इन बच्चों को अफ्रीका भेज देंगी, जहां उन्होंने पहले बचाए गए दूसरे शेरों को भेजा है।
इंटरनेट पर आए बहुत से कमेंट
इस वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोग महिला की तारीफ करते नजर आए हैं, वहीं कुछ लोगों ने जंगली जानवरों से इतनी नजदीकी बढ़ाने पर चिंता जताई है।
एक यूजर ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कोई इन शावकों की इतनी देखभाल करता है, लेकिन क्या यह महिला और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक नहीं है? वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह देखना कितना सुंदर है, यह आश्चर्यजनक है कि इन शावकों को एक भयानक भाग्य से बचाया गया। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि जंगली जानवरों को कभी भी घरेलू सेटिंग में नहीं रखा जाना चाहिए, चाहे बचावकर्ता कितने भी अच्छे इरादे वाले क्यों न हों।
यह भी पढ़ें – डिलीवरी एजेंट ने उड़ाई अफवाह तो जोमौटो ने कहा- मत दो गलत जानकारी, वायरल हुआ पोस्ट
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines