Flight Viral Video : फ्लाइट में यात्रा के दौरान कई तरह के विवाद सामने आए। कभी यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो कभी यात्रियों और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच विवाद का वीडियो सामने आया। हालांकि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी गुस्सा जरूर आएगा। वीडियो में फ्लाइट में बैठी एक महिला शर्मनाक करतूत करती दिखाई दे रही हैं।
बालों में चिपका दिया च्विंगम
वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में यात्री बैठे हुए हैं। दो महिलाएं आगे-पीछे बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। आगे बैठी महिला के बाल पीछे की ओर हैं। पीछे बैठी महिला ने बालों को पकड़ कर उसमें च्विंगम चिपका दिया। इसके बाद बालों को पानी में भी डुबो दिया।
जिस महिला के बालों के साथ, पीछे बैठी यात्री ये सब कर रही थी उसे जरा सा भी आभास नहीं हुआ। हालांकि किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। बताया गया कि आगे बैठी महिला यात्री ने अपने बालों को पीछे कर दिया था, इससे पीछे बैठी महिला टीवी नहीं देख पा रही थी।
इस पर वह इतनी भड़क गई कि सामने वाली महिला के बालों में च्विंगम लगा दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो बालों को गीला कर दिया। एक फ्लाइट अटेंडेंट भी वहां से गुजरती दिखाई दी लेकिन उसने इसे अनदेखा कर दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी गायक का गाना सुनकर चकरा जाएगा दिमाग, ढिंचैक पूजा को दे रहा टक्कर
एक ने लिखा कि इससे गंदी हरकत और क्या हो सकती है कि एक महिला दूसरी की बालों में च्विंगम लगा रही है। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि दोनों अच्छे दोस्त हों और एक दूसरे के साथ प्रैंक कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इस तरह की महिलाओं को फ्लाइट में बैन कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि ये तो विग लग रहा है और इसे जानबूझकर रिकॉर्ड कराया गया है।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
56 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines