Woman Rides Helmetless with Parrot Video Viral: भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाने वाला बेंगलुरु अक्सर सुर्खियों में रहता है। बैंगलुरु में ट्रैफिक जाम की समस्या किसी से छिपी नहीं है। वहीं ट्रैफिक के बीच अक्सर कोई न कोई वीडियो बैंगलुरु की सड़कों से वायरल होने लगता है। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला कंधे पर तोता बिठाकर स्कूटी चलाती दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला स्कूटी पर नजर आ रही है। उसके पीछे एक अन्य महिला बैठी है। वहीं स्कूटी चलाने वाली महिला ने हेलमेट नहीं लगा रखा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने अपने कंधे पर रंग बिरंगा तोता बिठा रखा है।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, ऐसे किया खुशी का इजहार
यूजर ने किया रिएक्ट
राहुल जाधव नाम के शख्स ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बेंगलुरु में ऐसी चीजें आम हो गई हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या कमाल है।
पहले भी वायरल हुआ था वीडियो
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु से इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। 26 फरवरी को ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ था। बिना हेलमेट लगाए एक शख्स ट्रैफिक के बीच से गुजर रहा था। शख्स के आगे एक महिला बैठी थी, जिसने उसे गले लगा रखा था। बाइक पर तमिलनाडु की नंबर प्लेट लगी थी। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया था।
गुस्साए यूजर्स
इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- ₹800000 का हॉटपॉट, जिसमें खाना खाती दिखी महिला; यूजर बोले- मुझे डर है…
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines