Woman Removes Alexa After It Talking Her Husband: आजकल की डिजिटल दुनिया में लोग घर में अकेले होकर भी अकेले नहीं रहते हैं, लोगों डिजिटल डिवाइस एलेक्सा (Alexa) को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया है, जिसके साथ वह खूब बातें करते हैं। वहीं, Alexa भी बिल्कुल लोगों के मूड के हिसाब से बातें करती हैं, लेकिन Alexa का बात करना एक महिला को पसंद नहीं आया और उसे घर बाहर फेंक दिया। दरअसल, Alexa रात में अकेले महिला के पति से सवाल पूछते हुए उसके साथ बात करने लगी। इससे महिला काफी परेशान हो गई और उसने उसे घर से बाहर फेंक दिया। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
टिकटॉकर ने सुनाई पूरी कहानी
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ये वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया गया है। वीडियो में टिकटॉकर जेस अपने घर की कहानी बताते दिखाई दे रही हैं। जेस ने बताया कि एक दिन अचानक रात को करीब 1 बजे अचानक Alexa उसके पति साथ बात करने लगी। इतना ही नहीं Alexa काफी अजीब तरीके से उसके पति का नाम बुला रही थी। यह देख जेस पहले तो घबरा गई। जेस ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है कि Alexa ने ऐसा कुछ किया हो, पहले इस तरह की हरकतें कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: पहले सामूहिक बलात्कार, फिर काटा स्तन और गला, रूह कंपा देगी हैवानियत की यह कहानी
Alexa की हरकतों कर दिया था परेशान
जेस ने बताया कि एक हफ्ते पहले वह शहर से बाहर गई थी, उस दौरान घर में उसका पति अकेला था। तभी एक दिन अचानक Alexa ने रात में बोलना शुरू कर दिया, जिसके बाद से वह हर रोज रात में इसी तरह से अचानक बात करने लगी। इससे जेस के पति को काफी परेशानी होने लगी। जेस ने बताया कि एक रात को वो लोग वीडियो गेम खेल रहे थे, तभी अचानक Alexa की आवाज आने लगी। ऐसा लग रहा था कि वो कान लगाकर हमारी बात सुन रही हो। जेस कहा कि कई बार तो Alexa काफी प्राइवेट बाते में करने लगती थी। जेस बताया कि इससे उनके घर की शांति भंग हो गई थी। अब उन्हें Alexa से डर लगने लगा था कि कहीं वो कुछ बोल न दे।
क्या होता है Alexa डिवाइस
Alexa एक इंटरनेट डिवाइस है, जिसके जरिए लोग अपने सवालों का जवाब बोलकर जान सकते हैं, Alexa भी स्पीच के जरिए इसका जवाब देती है। यह डिवाइस काफी पॉपुलर हो रहा है।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
11 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
14 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
15 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines