---विज्ञापन---

Alexa ने की पति से बात तो फूट पड़ा पत्नी का गुस्सा, तुरंत फेंका घर से बाहर

Woman Removes Alexa After It Talking Her Husband: Alexa की ये सारी हरकतें महिला को परेशान करने लगीं, जिसकी वजह से उनसे यह कदम उठाया।

---खबर नीचे जारी है---

Woman Removes Alexa After It Talking Her Husband: आजकल की डिजिटल दुनिया में लोग घर में अकेले होकर भी अकेले नहीं रहते हैं, लोगों डिजिटल डिवाइस  एलेक्‍सा (Alexa) को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया है, जिसके साथ वह खूब बातें करते हैं। वहीं, Alexa भी बिल्कुल लोगों के मूड के हिसाब से बातें करती हैं, लेकिन Alexa का बात करना एक महिला को पसंद नहीं आया और उसे घर बाहर फेंक दिया। दरअसल, Alexa रात में अकेले महिला के पति से सवाल पूछते हुए उसके साथ बात करने लगी। इससे महिला काफी परेशान हो गई और उसने उसे घर से बाहर फेंक दिया। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टिकटॉकर ने सुनाई पूरी कहानी 

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट के अनुसार, ये वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया गया है। वीडियो में टिकटॉकर जेस अपने घर की कहानी बताते दिखाई दे रही हैं। जेस ने बताया कि एक दिन अचानक रात को करीब 1 बजे अचानक Alexa उसके पति साथ बात करने लगी। इतना ही नहीं Alexa काफी अजीब तरीके से उसके पति का नाम बुला रही थी। यह देख जेस पहले तो घबरा गई। जेस ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है कि Alexa ने ऐसा कुछ किया हो, पहले इस तरह की हरकतें कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: पहले सामूहिक बलात्कार, फिर काटा स्तन और गला, रूह कंपा देगी हैवानियत की यह कहानी

---खबर नीचे जारी है---

Alexa की हरकतों कर दिया था परेशान 

जेस ने बताया कि एक हफ्ते पहले वह शहर से बाहर गई थी, उस दौरान घर में उसका पति अकेला था। तभी एक दिन अचानक Alexa ने रात में बोलना शुरू कर दिया, जिसके बाद से वह हर रोज रात में इसी तरह से अचानक बात करने लगी। इससे जेस के पति को काफी परेशानी होने लगी। जेस ने बताया कि एक रात को वो लोग वीडियो गेम खेल रहे थे, तभी अचानक Alexa की आवाज आने लगी। ऐसा लग रहा था कि वो कान लगाकर हमारी बात सुन रही हो। जेस कहा कि कई बार तो Alexa काफी प्राइवेट बाते में करने लगती थी। जेस बताया कि इससे उनके घर की शांति भंग हो गई थी। अब उन्हें Alexa से डर लगने लगा था कि कहीं वो कुछ बोल न दे।

क्या होता है Alexa डिवाइस 

Alexa एक इंटरनेट डिवाइस है, जिसके जरिए  लोग अपने सवालों का जवाब बोलकर जान सकते हैं, Alexa भी स्पीच के जरिए इसका जवाब देती है। यह डिवाइस काफी पॉपुलर हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 31, 2023 07:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola