हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महिला ने की टॉयलेट सीट पर थैंक्सगिविंग टर्की की तैयारी... सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला एक टर्की को टॉयलेट सीट पर तैयार कर रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

क्रिसमस आने वाला है और थैंक्सगिविंग के साथ ही लोग इसका तैयारियों में लग जाते हैं। आजकल आप सोशल मीडिया पर रोज इससे जुड़े वीडियो देख रहे होंगे। खासकर थैंक्सगिविंग के खाने की तैयारियों को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर चौंक जाएंगे। सोशल मीडिया अक्सर हमें अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट मिल जाते हैं, लेकिन आज हम जो आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखना थोड़ा घिनौना हो सकता है। इस वीडियो में एक लड़की टॉयलेट सीट में थैंक्सगिविंग टर्की की तैयारी कर रही है। वीडियो पर लोगों ने नाराजगी दिखाई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों वायरल हुआ वीडियो

इसमें एक महिला थैंक्सगिविंग टर्की बना रही है, मगर इसे वो रसोई में नहीं बल्कि अपने टॉयलेट में तैयार कर रही है। 27 नवंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में उस महिला ने पूरे टर्की को सब्जियों और मसालों के साथ टॉयलेट सीट के अंदर रख दिया।

वीडियो की शुरुआत महिला को टॉयलेट पॉट के अंदर रखने से होती है। फिर वह उसमें सब्जियां और फल जैसे प्याज, संतरे, अजवाइन आदि भरती है। स्वाद के लिए, वह उस पर एक मसाला डालती है। इसके बाद वह टर्की को बेकिंग ट्रे में डालती है और उस पर मक्खन रखती है। वहां से वह टर्की को निकालती है और उसे ओवन में रखती है और पकाती है।

वीडियो को कैप्शन में महिला ने लिखा कि जब थैंक्सगिविंग डिनर बनाने की आपकी बारी आती है, लेकिन आपको नहीं पता कि आप क्या कर रहे हैं… और घबराएं नहीं, 140 डिग्री पर कीटाणु मर जाते हैं। मैंने इसे 300 डिग्री पर पकाया।

कमेंट में आए रिएक्शन

थैंक्सगिविंग टर्की की तैयारी के वीडियो ने इंटरनेट को चौंका दिया और लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि केट.. मुझे लगता है कि आपको इस थैंक्सगिविंग पर घर पर रहना चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा,’ मैं कभी नहीं आऊंगा और आपको इनवाइट नहीं करूंगा। इसलिए, आप हर किसी के घर पर खाना नहीं खा सकते। ये खाने की बर्बादी है।

यह भी पढ़ें – साइक्लोन फेंगल का कहर! एटीएम में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, पानी में तैरता मिला शव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें