Instagram Viral Reel : कर्नाटक की एक महिला केरल घूमने पहुंची थी, इसी दौरान उसका फोन गायब हो गया, जिसकी तलाश के लिए करीब सात घंटे तक ऑपरेशन चलाया और यह ऑपरेशन तब तक चला, जब तक कि महिला का iphone मिल नहीं गया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
फोन की तलाश में लगे साथ घंटे
कर्नाटक के रिजॉर्ट के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि हमारे शैलेट में रहने वाली कर्नाटक की महिला का 150000 का आईफोन समुद्र तट पर बड़ी चट्टानों के बीच गिर गया। काफी देर मेहनत के बाद भी वो मिला नहीं। इसके बाद केरल फायर और रेस्क्यू कर फोन को निकालने में सात घंटे लग गए।
दस लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
घटना का वीडियो @antiliyachalets नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं जबकि दस लाख से अधिक लोग वीडियो को देख चुके हैं। इस वीडियो के कमेंट्स कर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दें रहे हैं। जिसमे लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है।
क्या ये पैसो की बर्बादी नहीं है?- लोगों ने उठाए सवाल
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि मैं यह देखकर हैरान हूं कि रेस्क्यू करने वाली टीम का उपयोग मोबाइल फोन की तलाश में किया जा रहा है। एक ने लिखा कि मुझे लगा कि कोई जानवर नीचे फंस गया है लेकिन ये तो कमाल है। एक ने लिखा कि ये हमारे पैसों की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं है। एक ने लिखा कि ये ना सिर्फ पैसों की बर्बादी है बल्कि संसाधनों की बर्बादी है।
यह भी पढ़ें : प्रेमिका के साथ आशिकी कर रहे थे DSP, तभी आ गई पत्नी; सरकारी आवास बना ‘अखाड़ा’
एक ने लिखा कि इतनी खराब रील मैंने अपने पूरे जीवन में कभी नहीं देखी। एक ने लिखा कि पता नहीं कैसे लोग इसे पसंद कर रहे हैं, इसके लिए तो अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि महिला को माफ़ी मांगनी चाहिए कि उसने डिपार्टमेंट का गलत इस्तेमाल किया, रील बनवाई। रेस्क्यू टीम के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines