Agra Station Accident Viral Video : उत्तर प्रदेश के आगरा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला रेलवे स्टेशन पर प्रेमी के विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर उतर गई और उसी समय एक हाई स्पीड ट्रेन आ गई। महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई और बुरी तरह गंभीर हो गई।
बहस के बाद प्लेटफॉर्म से पटरी पर उतरी महिला
मामला आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का है , मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10.30 बजे के आस पास महिला प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और प्रेमी से बातचीत कर रही थी लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला प्लेटफॉर्म से उतर पटरी पर पहुंच गई, इसी दौरान ट्रेन आ गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला पटरी से नीचे उतरी, तेज रफ्तार ट्रेन पहुंच गई। लड़की वापस प्लेटफॉर्म की तरफ आने लगी लेकिन तब तक ट्रेन की चपेट में आ गई और प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच में फंस गई। बताया जा रहा है कि वह काफी दूर तक घिसटती गई और बुरी तरह घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, 38 साल की महिला किशोर नमक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। बॉयफ्रेंड को डराने के लिए महिला ट्रेन की पटरियों पर चली गई, तभी ट्रैक पर केरला एक्सप्रेस आ गई।
ट्रेन केरल एक्सप्रेस थी, जो आगरा कैंट से राजा की मंडी स्टेशन की तरफ आ रही थी। लड़की के ट्रेन के नीचे आने के बाद ट्रेन रोकी गई और बॉयफ्रेंड भी जाकर लड़की को देखने लगा। कुछ ही देर में स्टेशन पर भीड़ एकत्रित हो गई। उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें : तूफान के ये वीडियो देख डर जाएंगे! आसमान में बादल के बवंडर, Remal ने मचाई तबाही
बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद गंभीर है। जीआरपी ने उसे बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर है।अभी तक विवाद को लेकर कोई अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines