आए दिन हमें अजीबोगरीब घटनाएं सुनाई देती हैं, जो आपको चौंका देती है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें चीन की 30 साल की एक महिला ने एक अश्वेत व्यक्ति की तरह दिखने वाले काले स्किन के बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद ये मामला काफी विवाद में आ गया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बच्चे को देखकर पिता शॉक
चीनी मीडिया यानी चाइना टाइम्स ने बताया कि एक महिला ने हाल ही में शंघाई के एक अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन द्वारा एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि जब उनके पति ने पहली बार अपने बच्चे को देखा तो वह गहरे सोच में पड़ गए। उन्होंने ऐसा रिएक्शन इसलिए दिया क्योंकि बच्चे की त्वचा इतनी काली थी कि इसे एक एशियन की तरह देखना मुश्किल था, वो एक ब्लैक पर्सन लग रहा था।
पिता ने कही बड़ी बात
बच्चे को देखने के बाद पिता ने अपील की कि यह बहुत अनुचित है, लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी ब्लैक मैन को नहीं जानता। उन्होंने आगे कहा कि मेरे बेटे के जन्म के तुरंत बाद मेरा तलाक हो गया। जब यह कहानी चर्चा में आई तो कई लोगों ने पैटर्निटी टेस्ट कराने की सलाह दी।
नवजान बच्चे को जन्म देने के बाद पति ने दिया तलाक
डॉक्टर ने क्या कहा?
इसके अलावा कुछ लोगो ने कहा कि नवजात शिशुओं के साथ ऐसा हो सकता है और यह समय के साथ माता-पिता की त्वचा के रंग में वापस आ जाता है। कई नवजात शिशुओं की त्वचा गहरे रंग की या लाल होती है।
एक मेडिकल टीम ने कहा कि नवजात शिशुओं में त्वचा के पतले ‘टिशू और खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण ऐसा हो सकता है।आगे उन्होंने बताया कि हालांकि गहरे लाल रंग की त्वचा अक्सर समय के साथ सफेद होती है।
आपको बता दें कि जन्म के समय नवजात शिशु की त्वचा आमतौर पर गहरे लाल या बैंगनी रंग की होती है, और हवा में सांस लेने पर इसका रंग बदलना सामान्य है। नवजात शिशु की त्वचा पहली सांस लेने से पहले ही काली हो जाती है। सांस लेने के बाद, त्वचा आमतौर पर लाल हो जाती है और पहले दिन के भीतर लालिमा गायब हो जाती है। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चे का असली रंग 3 से 6 महीने में दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें – अब नहीं करेंगे धोनी-कोहली और रोनाल्डो जैसा हेयरकट! इस राज्य की बार्बर एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines