---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

4 पैर, 4 हाथ और 2 मुंह वाला बच्चा, महिला ने अद्भुत बच्चे को दिया जन्म; देखने के लिए अस्पताल में उमड़ी भीड़

Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए! अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जन्मे बच्चे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंच रही है। ये बच्चा साधारण नहीं है बल्कि अजूबा है। इस बच्चे के दो हाथ, दो पैर और एक मुंह नहीं बल्कि शरीर की बनावट देख लोग हैरान हैं। एक तरह जहां इस बच्चे की चर्चा हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की लापरवाही भी सामने आई है।

सीतापुर जिले के सांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया, जिसके चार हाथ, चार पैर, दो मुंह थे। इस बच्चे का शरीर भी अद्भुत था। बताया जा रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद खुद मां भी हैरान रह गई।जानकारी मिलते ही लोग बच्चे को देखने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। हालांकि बच्चा बच नहीं पाया और इसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

सुबह-सुबह अद्भुत बच्चे को महिला ने दिया जन्म 

पूनम रमा देवी किरतापुर गांव के कोरियनपुरवा की रहने वाली हैं। देर रात उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो सुबह-सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही देर बाद महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। हालांकि करीब पांच घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!

देखें वीडियो


बताया जा रहा है कि जुड़वा बच्चे का शरीर एक ही में जुड़ा हुआ था और बच्चा ठीक से विकसित नहीं था। ऐसे में वह दिखने में बेहद अद्भुत था। बताया जा रहा है कि बच्चे को देखकर ना सिर्फ मां डर गई बल्कि अस्पताल में मौजूद तमाम लोग डरने लगे। ऐसे में पिता बच्चे को लेकर बाहर गया। तब इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पालतू कुत्ता रखने वालों के लिए चेतावनी है ये खबर, मालकिन की ऐसी की हालत, हिल गए पुलिसवाले

वहीं सामने आए वीडियो में अस्पताल पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो एक शख्स कह रहा है कि अस्पताल में सिर्फ नर्स मौजूद थीं। एक भी डॉक्टर वहां नहीं था। नर्स ने महिला की डिलीवरी करवाई। बच्चे को एक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका, उसकी मौत हो गई।

First published on: Jul 23, 2024 01:37 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola