Reddit Surrogacy Post: ऐसे केस फिल्मों में ही होते हैं, ‘बैड न्यूज’ तो आपने देखी ही होगी, लेकिन इस कहानी को पढ़कर आप फिल्मी सस्पेंस को भूल जाएंगे। दरअसल जुड़वां बच्चों के केस में ऐसा हो सकता है कि एक बच्चे का पिता कोई और हो, और दूसरे बच्चे का पिता कोई दूसरा। दुनिया भर में लाखों मामलों में एकाध केस ऐसे सामने आते हैं। मेडिकल भाषा में हेट्रोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है। लेकिन यह केस अलग है। ऐसे ही एक नए केस में एक महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया, जब उसे पता चला कि जुड़वां बच्चों में से एक की वह जैविक मां नहीं है। रेडिट डॉट कॉम पर यह केस चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ेंः हे भगवान! महिला निगल गई 20 सेमी का टूथब्रश, डॉक्टरों को भी नहीं हुआ भरोसा; ऐसे बची जान
ThrowRA-3xbetrayal नाम के रेडिट यूजर ने दावा कि महिला को डीएनए टेस्ट से पता चला कि वह जिस बच्चे को पाल रही है, दरअसल उसका जैविक पिता तो उसका पति ही है, लेकिन वह बच्चे की जैविक मां नहीं है। महिला ने कहा कि उसे 6 साल पहले ही पता चल गया था कि मेडिकल परेशानियों की वजह से वह पूरे नौ महीने तक बच्चे को गर्भ में नहीं रख सकती। लिहाजा उन्होंने अपने लिए सरोगेट्स की तलाश शुरू कर दी। साथ ही पैसे जुटाने के लिए उसने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
इसी बीच महिला की कॉलेज टाइम की एक दोस्त ने उसे सरोगेसी के लिए ऑफर किया। उसके पहले से ही दो बच्चे थे। महिला की दोस्त ने हवाला दिया कि अगर वह अपनी कोख में बच्चा पालती है तो महिला पर खर्च का बोझ कम होगा। हालांकि आईवीएफ के दो सेशन के बावजूद महिला की दोस्त प्रेग्नेंट नहीं हुई। ThrowRA-3xbetrayal ने रेडिट पर लिखा है कि आईवीएफ के तीसरे सेशन में महिला की दोस्त प्रेग्नेंट हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया।
पति के साथ सरोगेट की बढ़ी नजदीकियां
रेडिट यूजर ने लिखा है कि महिला ने नोटिस किया कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी दोस्त और उसका पति एक साथ समय बिताते हैं। दोनों आपस में ज्यादा बातें करने लगे थे। वीकेंड पर नौकरी करके जब महिला घर लौटती तो पाती कि उसकी दोस्त पहले से घर पर जमी हुई है। हालांकि महिला ने अपनी दोस्त को कुछ नहीं कहा, और इस एहसान में दबी रही कि चलो उसकी दोस्त उसके लिए इतना कर रही है।
आंखों के रंग, ब्लड टाइप और डीएनए टेस्ट
महिला को अपने बेटे की आंखों के रंग से संदेह हुआ। महिला और उसके पति की आंखों का रंग नीला था, जबकि उसके दूसरे बच्चे की आंखें भूरे रंग की थीं। इस पर एक डॉक्टर ने महिला, उसके पति और बच्चों का ब्लड टेस्ट किया। इसमें पता चला कि उसके बच्चे का ब्लड टाइप बी पॉजिटिव है। बच्चे के पिता का ब्लड टाइप ओ पॉजिटिव है, जबकि महिला का ब्लड टाइप ए पॉजिटिव है। टेस्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि मेडिकल रूप से यह संभव ही नहीं है कि उसके बच्चे का ब्लड टाइप बी पॉजिटिव हो और उसका ब्लड टाइप अलग हो।
इसके बाद महिला ने डीएनए टेस्ट करवाया कि कहीं फर्टिलिटी सेंटर वाले ने गलती तो नहीं कर दी। जांच में पता चला कि दरअसल उसका पति तो बच्चे का जैविक पिता है, लेकिन वह जैविक मां नहीं है। इतना कुछ होने के बाद महिला के पति ने स्वीकार कर लिया कि आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान वह सरोगेट महिला के साथ कई बार हमबिस्तर हुआ था, क्योंकि आईवीएफ तकनीक के जरिए सरोगेट के प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आ रही थी। पति के यह स्वीकार करने के बाद महिला अवाक रह गई और तुरंत तलाक लेने का फैसला किया। ThrowRA-3xbetrayal नाम के रेडिट यूजर की यह पोस्ट वायरल हो गई है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines