हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'भूत' के साथ रिलेशनशिप में है महिला, बताया पिछले जन्म के पति संग कैसी थी पहली मुलाकात

Woman Dating Gosht : महिला का कहना है कि वह जब पहली बार भूत से मिली तो थोड़ी डरी हुई थी लेकिन दोनों के बीच बातचीत हुई और अब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

Woman Dating Gosht : शादी के अलावा भी आज कल लोग तरह-तरह के रिलेशनशिप में रहना पसंद कर रहे हैं। कुछ दोस्ती में साथ रहते हैं तो कुछ प्यार के बाद आगे की जिंदगी के लिए रिलेशनशिप में रहते हैं लेकिन क्या कोई इंसान किसी भूत के साथ रिलेशनशिप में रह सकता है? एक महिला के दावे सुनकर हर कोई हैरान है। महिला का कहना है कि वह एक भूत को डेट कर रही है और उसी के साथ वह खुश है।

33 साल रिबका कारमाइकल, जो अमेरिका में रहती है। उसने दावा किया है कि वह एक भूत के साथ डेट कर रही है। रिबका ने बताया कि साल 2018 में वह विलमिंगटन गई। विलमिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका का एक भूतिया शहर है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर की कई इमारतों और घरों में भूत रहते हैं। महिला का दावा है कि भूत से उसकी पहली मुलाकात यहीं हुई थी।

रिबका कारमाइकल ने बताया कि एक रात मुझे आसपास किसी के होने का एहसास हुआ, ऐसा लगा जैसे कोई मुझे बुला रहा हो। जब मैंने चारों ओर देखा तो मुझे एक आदमी की रूपरेखा दिखाई दी। वह लाल कोट पहना हुआ हुआ था। मैं अकेली थी तो उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं अकेली घर जा सकती हूं। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और पता चला कि वह रूपर्ट क्रांतिकारी युद्ध के दौरान उत्तरी कैरोलिना में तैनात एक वेल्श व्यक्ति था।

यह भी पढ़ें : MP : 100 नंबर आई कॉल तो पुलिसकर्मी गाड़ी को मारने लगे धक्का, एसपी ने दी सफाई

दोनों के बीच जब अच्छी दोस्ती हो गई तो भूत ने यह भी बताया कि रिबका पिछले जन्म में उसकी पत्नी के रूप में रह चुकी है। अब दोनों एक साथ समय बिताने, सैर करने और कॉफी शॉप पर जाते हैं। वे एक युद्ध संग्रहालय में डेट पर भी गए, जहां रूपर्ट ने युद्ध के दौरान उपयोग किए गए हथियारों के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :  ‘फ्री में सब्जी लेते थे और छीनते थे पैसे’, चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाया, वीडियो बनाई और फिर सब्जी वाले ने दी जान

रिबका, कैथरीन नाम की एक लड़की से भी प्यार करती है। हालांकि रिबका का भूत के साथ रिलेशन के बारे में जानकर कैथरीन को कोई दिक्कत नहीं है। कैथरीन कहती हैं कि वह ये जानने में दिलचस्पी रखती हैं कि आखिरकार दोनों के बीच बातचीत कैसी शुरू हुई और दोनों के बीच किस तरह के रिलेशन हैं। उन्हें किसी से कोई जलन या परेशानी महसूस नहीं होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें