मुंबई: दीवाली पर घर की सफाई के लिए मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन बुकिंग कर सफाई कर्मचारी बुलाना जेब पर भारी पड़ गया। सफाई कर्मचारी तो आया पर सफाई के नाम पर घर की मालकिन को ही तगड़ी चपत लगा गया। मुंबई की 55 साल की पीड़िता के मुताबिक आरोपित कर्मचारी उसके लगभग 4 लाख के गहने निकाल कर ले गया। हालांकि अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइये इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सफाई के नाम पर लूट गए गहने
मुंबई के दहिसर में ऋषिकेश सोसाइटी में रहने वाली 55 साल लीना म्हात्रे ने दिवाली की तैयारी के लिए 21 अक्टूबर को क्लीनिंग सर्विस की थी। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए दो लोगों सफाई के लिए आए, जो बाद में उनके 4 लाख के गहने चुराकर ले गए। यह घटना इस तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाती है। हालांकि अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार करने के साथ पूछताछ के लिए दो अन्य को भी हिरासत में लिया।
Gold
बता दें कि यह बुकिं NoBroker ऐप की सेवा बुक की। हालांकि बुकिंग 21 को की गई थी और अगली सुबह करीब 9 बजे दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। उनके सफाई करके जाने के बाद म्हात्रे ने पाया कि उसकी अलमारी खुली हुई थी और उसके सोने के गहने गायब थे।
चोरी का कैसे चला पता?
सफाईकर्मियों के चले जाने के बाद ही चोरी का एहसास हुआ, म्हात्रे ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने चोरी के मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचाने गए 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। जब सोसायटी से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पुलिस ने दो और लोगों संतोष ओमप्रकाश यादव और सूफियान नजीर अहमद सौदार को भी हिरासत में लिया है।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या नोब्रोकर ऐप अपने काम पर रखने से पहले इन कर्मचारियों का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया था। जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि नियम के अनुसार किसी भी निजी आवासों में नियुक्त करने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें – Business Idea: कुत्ते-बिल्लियों की देखभाल करके कमा सकते हैं पैसे, कमाल का है बिजनेस
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines