हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ऑफिस में विदेशी मेहमान के सामने महिला ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ऑफिस में विदेशी मेहमान के सामने महिला के बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल हो गया है. कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं, तो कई यूजर्स ने महिला का बचाव किया है.

विज्ञापन
विदेशी मेहमान के सामने ऑफिस में महिला ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Photo- Insta/@frames_ofliving)

सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ऑफिस के अंदर एक विदेशी मेहमान के सामने बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग महिला के डांस को गलत बता रहे हैं, तो कुछ इसे ऑफिस में हुए त्योहार के जश्न का हिस्सा मान रहे हैं. वीडियो में महिला पीली साड़ी पहने साल 2015 की फिल्म ‘वेलकम 2 कराची’ के गाने ‘शकीरा’ पर डांस कर रही है.

पीछे उसके कुछ साथी भी त्योहार के कपड़ों में खड़े दिखाई दे रहे हैं. वे तालियां बजाकर महिला का हौसला बढ़ा रहे हैं. महिला के सामने बैठी एक विदेशी महिला इस डांस का वीडियो बना रही है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि वह विदेशी महिला कर्मचारी की अमेरिकी बॉस है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यह भी साफ नहीं है कि दोनों के बीच क्या पेशेवर संबंध हैं.

कुछ लोगों ने उठाए प्रोफेशनल तरीके पर सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने X पर अपनी नाराजगी जताई. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि ऑफिस में विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए इस तरह गाने और डांस की जरूरत क्यों है. एक यूजर ने लिखा कि क्या ऑफिस में इस तरह का डांस करना सही है? वहीं, दूसरे यूजर ने कंपनी के HR विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति दिखाना अच्छी बात है, लेकिन कार्यक्रम में गाने और प्रस्तुति का चुनाव भी सही होना चाहिए.

विज्ञापन
Video- Insta/@frames_ofliving

कुछ लोगों ने कहा कि मेहमानों का सम्मान करना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रोफेशनल तरीके से समझौता नहीं होना चाहिए. कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि विदेशी बॉस या ग्राहकों को खुश करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम क्यों किए जाते हैं.

कई लोगों ने महिला का किया बचाव

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग महिला के समर्थन में भी उतरे. उनका कहना है कि वीडियो को गलत नजरिए से देखा जा रहा है. यह किसी ऑफिस के त्योहार से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है. एक यूजर ने लिखा कि कई कंपनियों में विदेशी कर्मचारी भी काम करते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि उनके सामने होने वाला हर कार्यक्रम उन्हें खुश करने के लिए किया जाता है. लोगों को सामान्य जश्न को बेवजह विवाद का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.

विज्ञापन

कुछ अन्य यूजर्स ने भी कहा कि ऑफिस में त्योहार मनाना और सांस्कृतिक कार्यक्रम करना आम बात है. इस वीडियो ने एक बार फिर यह बहस शुरू कर दी है कि कंपनियों में त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मनोरंजन और प्रोफेशनल व्यवहार के बीच संतुलन कैसे रखा जाए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola