Viral News : इंसाफ के लिए कई बार आम लोगों को सालों तक का इंतजार करना पड़ता है। न्याय मिलने में देरी के कारण कई बार लोगों का धैर्य जवाब दे जाता है और वह कानून अपने हाथ में ले लेते हैं। अपराधी से बदला लेने का तरीका सिर्फ कानून अपने हाथ में लेना नहीं है बल्कि एक कानूनी रास्ता भी है। एक लड़की अपने बाप के हत्यारे को पकड़ने के लिए 25 साल पुलिस बन गई और उसे पकड़कर जेल ले आई।
उत्तरी ब्राजील की गिस्लेने सिल्वा डी डेउस उस वक्त नौ साल की थीं, जब 1999 में उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महज 20 डॉलर के लिए गिस्लेने सिल्वा के पिता की जान ले ली गई थी। इसके बाद वह तड़पते रहे और उनकी मौत हो गई थी। हत्या के आरोप में रेमुंडो अल्वेस गोम्स को पकड़ा गया और उस पर मुकदमा चलाया गया। साल 2013 में कोर्ट ने 12 साल की सजा भी सुनाई लेकिन जेल से बाहर रहने की छूट मिल गई।
हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस बनी बेटी
गिस्लेने सिल्वा ने बाप के हत्यारे को जेल में रखने के लिए कई बार अपील की लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। 2016 में उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया लेकिन तब तक हत्यारा फरार हो गया। अपने बाप के हत्यारे को पकड़ने के लिए गिस्लेने सिल्वा वकील का पेशा छोड़ पुलिस में शामिल हो गईं और जेल की अधिकारी बन गई। अब चाहती थीं कि उसके बाप का हत्यारा उसी जेल में आए, जहां वह पोस्टेड हैं।
आखिरकार गिस्लेने सिल्वा कड़ी मेहनत के बाद उस शख्स तक पहुंच ही गईं, जिसने उसके बाप की हत्या की थी। उसे पकड़ने के बाद गिस्लेने सिल्वा भावुक हो गईं और रोते हुए कहने लगी कि मुझे लगने लगा था कि शायद मैं अब उस वक्त नहीं पहुंच पाऊंगी। बाप की हत्या के 25 साल बाद आखिरकार वह हत्यारे को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गईं।
यह भी पढ़ें : खाते में गलती से आए 16 लाख खर्चे, सिंगापुर तक चर्चे, कोर्ट ने इस जुर्म में भेजा जेल
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए गिस्लेने सिल्वा ने कहा, “जब मैंने देखा कि मेरे पिता की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को आखिरकार हथकड़ी पहना दी गई है, तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी।” उन्होंने आगे कहा कि मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे, ये वे आंसू थे तो मुझे राहत दे रहे थे।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 hr agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines