Woman Sets Fire Car : सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। लड़ाई-झगड़े के वीडियो की तो भरमार है। क्या आपने कभी सुना या देखा है की सिगरेट मांगने पर ना मिले तो कार को ही आग के हवाले कर दें? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप पर एक शख्स अपनी कार में पेट्रोल भर रहा है। इसी दौरान एक लड़की उसके पहुंची और कुछ मांगती दिखाई दे रही है। शख्स ने जब देने से मना कर दिया तो लड़की ने कार में ही आग लगा दी। तुरंत आग फैल गई और पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शख्स ने मना किया तो कुछ दूर वापस गई और अचानक वापस आई और कुछ जलाया, जिससे तुरंत आग फैल गई। कार की फ्यूल टैंक खुला हुआ था, तो तुरंत आग फैल गई। पेट्रोल की वजह से आग को फैलने में देर ना लगी।
बताया जा रहा है कि लड़की कार मालिक के पास सिगरेट मांगने पहुंची थी लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। लड़की इसी बात पर झल्ला उठी और लाइटर से आग लगा दी। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : किस देश में आपत्तिजनक इशारों और अपशब्दों का प्रयोग है गैरकानूनी? जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि इसको सीधे जेल भेजो। एक ने लिखा कि एक सिगरेट के चक्कर में इस शख्स की कार आग के हवाले हो गई। एक ने लिखा कि जो इंसान सिगरेट ही ना पीता हो, वो कैसे इनसे अपना बचाव कार पाएगा। एक ने लिखा कि लोगों को ऐसे पागलों से बचकर रहना चाहिए, वरना बिना गलती के भी आपकी जान जा सकती है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं कनिका टेकरीवाल? 33 साल की उम्र में जिनके पास हैं 10 प्राइवेट जेट
बता दें कि यह वीडियो जेरूसलम, इज़राइल का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना कई साल पुरानी है लेकिन इसका वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines