Weird News : कई बार गलती से कुछ ऐसी अनहोनी हो जाती है, जिससे हमारी जान पर आफत आ जाती है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन हर किसी की किस्मत खराब नहीं होती है। एक महिला अपने परिवार के साथ घूमने गई लेकिन इस दौरान उससे हुई एक गलती जान पर बन आई। सोने से पहले महिला ब्रश कर रही थी और इस दौरान टूथब्रश महिला के मुंह में चला गया।
मामला क्रोएशिया का है और घटना 27 जुलाई 2024 को हुई। 38 वर्षीय एम्बर हंट अपने 41 साल के पति आमिर डर्विक और अपने दो बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने अपने ससुराल पहुंची थीं। उनके साथ दो बच्चे भी थे। एक दिन एम्बर सोने से पहले जब ब्रश करने के लिए गई तो मुंह के पिछले हिस्से को ब्रश करने दौरान 20 सेमी का टूथब्रश फिसलकर उसके गले में चला गया।
महिला के पेट में गया ब्रश, डॉक्टर के पास पहुंची…आगे क्या हुआ?
एम्बर इससे बुरी तरह घबरा गईं, उन्होंने टूथब्रश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। एम्बर ने इसकी जानकरी अपने पति को दी। इसके बाद एम्बर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके पेट का अल्ट्रासाउंड किया गया। एम्बर ने बताया कि डॉक्टरों को विश्वास ही नहीं हुआ कि मेरे पेट में टूथब्रश है। उस दिन यह अपने घर चली गईं लेकिन अगले दिन फिर वह अस्पताल गईं और एंडोस्कोपी हुई।
यह भी पढ़ें : प्लेन क्रैश होते ही नीचे आ गिरा और हुआ ‘चमत्कार’, गजब तरीके से बची शख्स की जान
डॉक्टर इस टूथब्रश को बाहर नहीं निकाल पाए तो उन्होंने दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, जहां लगभग 45 मिनट तक इस निकालने की कोशिश हुई। बताया गया कि डॉक्टरों ने उसके गले में डाले गए कैमरे के साथ ही एक तार बांधा और इसका इस्तेमाल कर टूथब्रश को बाहर निकाला गया। इस दौरान एम्बर होश में थीं और यह सब उसकी जानकारी में हो रहा था।
यह भी पढ़ें : पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, लोगों ने की मदद; हैरान रह रह गए फैंस
अब एम्बर का कहना है कि वह इस घटना के बाद बहुत डर गईं हैं लेकिन इस बात से खुश हैं कि वह बच गई। उनका कहना है कि अब मैं बहुत ही सावधानी और धीरे-धीरे ब्रश करती हूं। डर रहता है कि कहीं ब्रश फिर से मेरे हाथों से ना फिसल जाए। एम्बर ने कहा कि अब मैं कोशिश करती हूं कि ब्रश करते वक्त मेरे हाथ सूखें हों।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines