भारत में अभी भी कई ऐसे लोग हैं जो Windows 10 का इस्तेमाल करते हैं. तो ये खबर उनके लिए ही है. दरअसल माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 10 का सपोर्ट ऑफिशियली बंद कर दिया है. अब यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल ये आता है कि अगर Windows 10 हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है तो क्या अब उनका लैपटॉप या सिस्टम भी काम करेगा या नहीं? आइए बताते हैं कि सपोर्ट बंद होने से क्या होगा और लोगों के पास अब क्या ऑप्शन्स हैं.
40% यूजर अभी भी कर रहे Windows 10 का इस्तेमाल
बता दें कि Windows 11 कंपनी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने चार साल पहले ही लॉन्च कर दिया था. लेकिन रिपोर्ट की मानें तो अभी भी सिर्फ 40% यूजर अभी भी Windows 10 का इसका इस्तेमाल करते हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2025 तक दुनियाभर में लगभग 40% विंडोज यूजर्स अभी भी Windows 10 चला रहे हैं. सिर्फ UK में ही करीब 50 लाख लोग पुराने सिस्टम पर टिके हैं, जो अब साइबर अपराधियों के लिए आसान शिकार हो सकते हैं.
Windows 10 सपोर्ट बंद होने से क्या होगा?
Microsoft ने भले ही Windows 10 का सपोर्ट बंद कर दिया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये काम करना ही बंद कर देगा. पहले जैसा काम करता था वैसे ही ये काम करता रहेगा लेकिन 14 अक्टूबर 2025 यानी आज के दिन से अब Windows 10 कंप्यूटर में फीचर अपडेट्स नहीं मिलेंगे. इतना ही नहीं, Windows 10 के लिए अब माइक्रोसॉफ्ट टेक्निकल असिस्टेंस भी नहीं देगा.
कैसे रहे सुरक्षित?
Microsoft का कहना है कि Windows 11 मौजूदा सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. अगर आपका कंप्यूटर 4 साल पुराना है तो संभवत: वो windows 11 को सपोर्ट करेगा. इसके लिए माइक्रोसाफ्ट ने एक फ्री कम्पैटिबिलिटी टूल भी दिया है. अगर अपग्रेड संभव न हो, तो आप माइक्रोसॉफ्ट की ‘Extended Security Updates’ सर्विस ले सकते हैं, जो 13 अक्टूबर 2026 तक सुरक्षा देगी. माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन इन करने पर ये फ्री है, वरना इसकी कीमत करीब $30 या 1,000 Microsoft रिवॉर्ड पॉइंट्स है.
कोई भी अपडेट नहीं मिलने पर क्या होगा?
Windows 10 के लिए अब कंपनी ना ही कोई अपडेट जारी करेगी और ना ही टेक्निकल अस्सिटेंस या सपोर्ट देगी. कंपनी के इस फैसले के कारण आपके लैपटॉप और सिस्टम की सिक्योरिटी भी खतरे में पड़ सकती है. इंटरनेट के जरिए हर दिन नए थ्रेट्स आते हैं और लेटेस्ट अपडेट के बिना कंप्यूटर एक्स्टर्नल थ्रेट्स डिटेक्ट नहीं कर पाएगा. ऐसे में हैकर्स के लिए आपके पीसी या लैपटॉप को हैक करना बेहद आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- Tesla Model Y में बड़ा अपडेट: अब एक बार चार्ज में चलेगी 661 KM तक
Windows 11 अपडेट के लिए क्या होना चाहिए कॉन्फिगरेशन?
- 1GHz या इससे तेज प्रोसेसर होना चाहिए.
- 4GB या इससे ज्यादा रैम होनी चाहिए.
- 64GB या इससे ज्यादा हार्ड डिस्क स्पेस होना चाहिए.
- DirectX 12 कॉम्पैटिबल ग्राफिक्स कार्ड जिसमें WDDM 2.0 ड्राइवर होना चाहिए.
- हाई डेफिनेशन डिस्प्ले होनी चाहिए.
- यूनिफाइड एक्सटेंसिबल फर्मवेयर इंटरफेस होना चाहिए.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
15 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
17 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines