सुनो जी! तलाक दे दीजिए, UPSC की तैयारी करनी है, मना किया तो झूठे केस में जेल भेज दूंगी

Wife Seeking Divorce For UPSC Preparation: एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहां शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ने तलाक मांग लिया। पत्नी ने इसकी वजह यूपीएससी की तैयारी बताया। इसके अलावा, ऐसा न करने पर उसने पति को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दी।

Wife Seeking Divorce For UPSC Preparation

Wife Seeking Divorce For UPSC Preparation

Wife Seeking Divorce To Crack UPSC Exam: आपने यूपीएससी से जुड़ी फिल्में और वेब सीरीज तो देखी ही होंगी जहां कभी इसके चक्कर में लड़का लड़की को छोड़ देता है तो प्रेमी अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए UPSC क्रैक कर देता है। देशभर में इस एग्जाम को काफी मुश्किल कहा जाता है। हर साल काफी बच्चे इसकी परीक्षा देते हैं। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया जहां यूपीएससी की तैयारी करने के लिए पत्नी ने पति से तलाक मांग लिया और धमकी भी दी।

विज्ञापन

शर्त पर की थी शादी

आपको बता दें कि यह मामला राजस्थान के जयपुर का है जहां यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करने की शर्त पर शादी करने और तलाक कोटे का फायदा उठाने के लिए तलाक मांगने का मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ की रहने वाली विवाहित लड़की का कहना है कि जयपुर के रहने वाले युवक ने उससे यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करने और उसका खर्चा उठाने की शर्त पर ही शादी की थी।

विज्ञापन

तलाक कोटे का फायदा उठाना चाहती है पत्नी

हालांकि, शादी के अगले दिन ही विवाहिता लड़की ने बता दिया था कि शादी के 1 साल बाद आपसी सेह्मते से वे तलाक लेंगे। इस तरह लड़की को तलाक कोटे का भी फायदा मिल जाएगा लेकिन उस समय पति कुछ कह नहीं पाया और गुस्से में पत्नी अपने मायके चली गई। शादी का एक साल पूरा होने पर पति अपनी पत्नी के साथ मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा था जभी वह पत्नी ने उससे तलाक की मांग रख दी।

तैयारी करने पर अड़ गई पत्नी

परेशान पति ने बताया कि तलाक न देने पर पत्नी ने उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। वह फोटोग्राफी का काम करता है और उसकी पत्नी साल 2016 में पढ़ाई करने जयपुर गई थी। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और लगातार बातचीत होने पर उन्होंने शादी कर ली।

विज्ञापन

विवाहित महिला की वैसे ही 2022 में TSP कोटे से नौकरी लग चुकी है लेकिन उसका कहना है कि वह तैयारी करेगी तो यूपीएससी की ही करेगी। वर्तमान में पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ