हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गेम खेलने के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे तो शादी के दो महीने बाद ही कर दिया कांड! पति ने बर्बाद कर दी जिदंगी

Bizarre News : पत्नी ने पति को जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने इतना मारा कि आंखों की रोशनी चली, अब पत्नी जिंदगीभर आंखों से नहीं देख पाएगी। इस घटना की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

विज्ञापन

Bizarre News : कुछ लोग गेम खेलने के इतने आदी हो जाते हैं कि अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। ना सिर्फ सब कुछ दांव पर लगा देते हैं बल्कि हत्या करने से भी बाज नहीं आते। चीन से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा व्यवहार किया है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। शादी के दो महीने बाद ही पति ने पत्नी की जिंदगी खराब कर दी।

मामला उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया का है। 28 साल की महिला लाओ चुनक्स्यू की मुलाकात झी नाम के एक शख्स से हुई। जी, लाओ से दो साल बड़ा था और दोनों आपस में रिश्तेदार की वजह से करीब आए थे। झी गेम और जुआ को लेकर बेहद जुनूनी था और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहता था। शादी से पहले तक झी, लाओ के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आता था। फिर दोनों ने शादी कर दी।

शादी के बाद दोनों जॉब की तलाश में हेनान चले गए। कुछ समय तक दोनों को जॉब नहीं मिला। इसी बीच झी की जुआ और गेम खेलने की आदत बढ़ती चली गई। वह अपनी लत को पूरा करने के लिए अक्सर लाओ से पैसे की मांग करने लगा। शादी के दो महीने बाद एक दिन झी ने लाओ से 10,000 युआन (लगभग एक लाख 17 हजार रुपये) की मांग की। लाओ ने कहा कि अब उसके पास पैसे नहीं हैं तो झी गुस्से से लाल हो गया और पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : गजब बेइज्जती है यार! सड़क नहीं ‘नाले’ से होकर गुजरे मंत्री जी, सवाल सुन साध ली चुप्पी

इस मारपीट के दौरान झी की मां वीडियो कॉल पर थीऔर सब कुछ देख रही थी। वह लड़ाई रोकने की जगह बेटे को और भड़काने लगी। उसने यह भी कहा, “अगर वह तुम्हें पैसे नहीं देती है, तो उसे पीट-पीट कर मार डालो।” झी पायजामे के निचले हिस्से से पत्नी के गले को घोंट रहा था, तभी चचेरे हाई ने हस्तक्षेप किया और लड़ाई रुकवाई।

यह भी पढ़ें : 438 दिन तक समुद्र में भटकता रहा शख्स, ‘कछुए का खून’ पीकर बचाई जान

लाओ को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और तीन महीने तक वे कोमा में रहीं। जब वह होश में आई तो पता चला कि आंखों की रोशनी नी चली गई है, अब वह कभी देख नहीं सकेगी। लाओ के परिवार ने इलाज के लिए लाखों युआन खर्च कर दिए हैं और यहां तक ​​कि अपना घर भी गिरवी रख दिया है, लेकिन डॉक्टरों कह दिया है कि उसकी आंखों की रोशनी को वापस नहीं लाया जा सकता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें