Wife Husband Fight Viral Video: शादी के बाद पत्नियां, पति के लैपटॉप और मोबाइल पर नजर रखती हैं। समय-समय पर चेक करती रहती हैं। कई पत्नियों की आदत होती है कि वह अपने पति की हर बात पर शक करती हैं और छोटी छोटी बात पर नाराज हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्नी अपने पति के लैपटॉप में एक फोल्डर देखकर रोने लगी।
पति के लैपटॉप में मिला फोल्डर!
वायरल वीडियो में रो रही पत्नी से पति पूछ रहा है कि तुम रो क्यों रही हो, क्या हुआ? इस पर पत्नी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम्हारा लैपटॉप चेक कर रही थी, उसमें मुझे एक फोल्डर मिला। इस फोल्डर का नाम था माय डाक्यूमेंट (My Document)!
इस पर पति ने पूछा कि तो इसमें क्या हो गया? पत्नी ने कहा कि ये MY Document क्यों है? ये Our Document क्यों नहीं है? इस पर पति ने पूछा कि क्या तो सच में ये सब बातें कह रही हो? नाराज होकर पत्नी ने फिर पूछा कि ये Our Document क्यों नहीं है? इसके बाद पति वहां से चला गया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि इसीलिए मुझे शादी से डर लगता है। एक ने लिखा कि लड़कियों को लड़ाई के सिर्फ बहाना चाहिए होता है। एक अन्य ने लिखा कि उसने ये क्यों नहीं देखा कि My Computer।
यह भी पढ़ें : ‘छोटे बुमराह’ ने की ऐसी बॉलिंग, बैट्समैन के चेहरे पर लगी भयंकर चोट; देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि भाई इसीलिए शादी बेहद खतरनाक मानी जाती है। एक अन्य ने लिखा कि जब आपके पति में कोई खराबी ना हो तो आपको ऐसे ही कारण खोजकर कलेश करना चाहिए। एक ने लिखा कि पति बेचारा इतना सीधा है कि उसने सिर पर बाल तक नहीं है।
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _btech.memer_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
22 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines