Husband Cheating Wife : शराब के नशे में लोग अक्सर बहक जाते हैं और वो अपना गम साझा करने लगते हैं। कई लोग तो शराब के नशे में सच भी बोलने लगते हैं। एक शख्स को शराब ने नशे में बहकना भारी पड़ गया। उसने अपनी पत्नी को एक ऐसी सच्चाई बता दी, जिसे जान पत्नी इतनी भड़क गई कि उसने अपने पति को नपुंसक बना दिया। दरअसल पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट लिया।
शराब के नशे में बता दी असलियत
मामला रूस के मेंडेलीव्स्क का है। शराब पीकर पति अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था। इस दौरान वह इतना बहक गया कि अपनी सच्चाई भी बताने लगा। शख्स ने नशे में अपनी पत्नी को बताया कि वो किसी और से भी प्यार करता है। बातों बातों में उसने बता दिया कि वह अपनी पत्नी को धोखा दे रहा है। इससे पत्नी इतनी आक्रोशित हो गई कि पति पर हमला कर दिया।
पत्नी ने काट लिया प्राइवेट पार्ट
पत्नी ने अपनी पति के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। पड़ोसियों ने जब इस घटना को देखा तो इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा था। पुलिस के पहुंचने पर वह इतने गुस्से में थी कि कुछ भी बोल रही थी। उसके शरीर में खून के धब्बे थे।
यह भी पढ़ें : ‘मारो, इन सबको मारो’, परमानेंट नौकरी की मांग कर रहे शिक्षकों पर टूट पड़ी बिहार पुलिस, वीडियो वायरल
वहीं जख्मी पति नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों को लगा कि वह मर चुका है लेकिन पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह जिंदा है। हालांकि उसके शरीर से खून अधिक बह गया था इसके बावजूद उसकी जान तो बचा ली गई लेकिन प्राइवेट पार्टी को नहीं बचाया जा सकता। महिला का पति अब नपुंसक हो चुका है।
यह भी पढ़ें : हे भगवान! बाप के सामने भाई ने दी बहन को दर्दनाक मौत, वीडियो बनाता रहा शख्स
वहीं महिला को पुलिस अपने साथ लेकर गई, पूछताछ की लेकिन क्या कानूनी कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। महिला ने कबूल किया है कि उसने ही अपने पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines