नई दिल्ली: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे में गब्बर शिखर धवन और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से गब्बर और गिल ने जमकर तूफान मचाया। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक ठोक डाले। कप्तान शिखर धवन ने 74 गेंदों में 58 रन ठोके। उन्होंने इस दौरान अपने चिर परिचित अंदाज में शानदार 7 चौके लगाए। धवन ने इसके साथ ही वनडे करियर में अपना 37वां अर्धशतक जमाया। वे इस स्कोर के साथ ही वनडे करियर में 6500 रनों के करीब पहुंच गए।
113 रन की पार्टनरिशप
अब उनके नाम वनडे में 6493 रन हो गए हैं। शिखर धवन को 23वें ओवर में जूनियर हेडन वॉल्श ने शिकार बनाया। वॉल्श की गुगली पर धवन चकमा खा गए और निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। दूसरे छोर से शुभमन गिल ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। गिल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने विंडीज के गेंदबाजों को जमकर कूट डाला। शिखर धवन और शुभमन गिल ने मिलकर 22.5 ओवर तक 113 रन की पार्टनरिशप की।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
2 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines