Why Boycott Make My Trip Trending: हाल ही में, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए #BoycottMaldives के बाद अब यूजर्स ट्रेवल प्लेटफॉर्म मेक माय ट्रिप को बायकॉट (#BoycottMakeMyTrip) कर रहे हैं। एक्स पर यूजर्स लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट कर रहे हैं।
क्यों ट्रेंड हुआ #BoycottMakeMyTrip ?
ट्रेवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip ने पहले भारत और द्वीप राष्ट्र के बीच तनाव बढ़ने के बाद मालदीव के लिए सभी उड़ानें निलंबित करके एक निर्णायक कदम उठाया था।
EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी का ट्वीट
हालिया विवाद के दौरान यूजर्स EaseMyTrip जैसी कार्रवाई न करने के लिए MakeMyTrip की आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोग इसे चीन से कनेक्शन रखने का आरोप लगाते हुए यहां तक कह रहे हैं कि चीनी अधिकारी इसके बोर्ड में बैठते हैं।
एक यूजर ने लिखा कि ‘चीनी ऐप को बायकॉट करो और इसकी सारी बुकिंग भी कैंसल कर दो। वहीं, दूसरे ने लिखा कि चीनी इन्वेस्टर इस ट्रेवल प्लेटफॉर्म को प्रभावित करते हैं। अपने व्यक्तिगत डेटा के लिए जवाबदेही की मांग करें।’
EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी लिखा कि ‘@makemytrip और @goibibo, भारतीय यात्री उत्सुक हैं! आपके टॉप शेयरहोल्डर कौन हैं? इसके अलावा, जब हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुक करते हैं और अपनी पासपोर्ट जानकारी साझा करते हैं, तो इसका अंत कहां होता है? आपकी वेबसाइट से स्क्रीनशॉट अटैच किया जा रहा है। इन मामलों पर पारदर्शिता की अत्यधिक सराहना की जाएगी!’
एक यूजर ने लिखा कि ‘यदि आप #BoycottMakeMyTrip नहीं कर सकते तो अपने आप को भारतीय मत कहें। वे अभी भी मालदीव के लिए बुकिंग करवा कर रहे हैं। हमें भारतीय पर्यटन का समर्थन करना चाहिए। देखिए लक्षद्वीप कितना खूबसूरत है। हम भारत से प्यार करते हैं ❤️ और मालदीव से #UninstallMakeMyTrip’
एक एक्स यूजर ने लिखा ‘#BoycottMakeMyTrip चीनी ऐप वर्तमान में मालदीव के लिए बुकिंग सुविधा दे रहा है और भारत के खिलाफ काम कर रहा है।
क्यों ट्रेंड हुआ था #BoycottMaldives ?
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था, जिस दौरान उन्होंने समुद्री बीच की कई फोटो X (ट्विटर) पर शेयर की थीं। इसके साथ-साथ उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले एक बार लक्षद्वीप जरूर जाएं। पीएम मोदी की अपील से खिसियाहट में आकर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारत का मजाक उड़ाते हुए अपमानजनक कमेंट किए। इसके बाद विपक्षी दलों ने इस करतूत पर उनकी कड़ी आलोचना की थी।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
18 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines