Why #BoycottGermany Trending on X?: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) डिजिटल दुनिया के पावरफुल स्टेज में से एक है। किसी चीज को सपोर्ट करना हो या फिर किसी बात का विरोध करना हो, लोग खुलकर X पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर करते हैं। जिसका असर X के ट्रेडिंग कीवर्ड में दिखता है। यहीं वजह है कि X पर आए दिन कोई न कोई कीवर्ड ट्रेंड करता रहता है। आज भी सुबह से X पर एक कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है, जिसके बारे में जानने के लिए आप भी बेचैन जरूर होंगे। दरअसल, गुरुवार सुबह से X पर #BoycottGermany ट्रेंड कर रहा है। मजेदार बात तो यह है कि इस कीवर्ड को यूज करने वाले ही कई यूजर्स को यह नहीं पता है कि आखिर ये कीवर्ड ट्रेंड क्यों कर रहा है। हमारा सवाल यह है कि क्या आपको पता है कि आखिर ये कीवर्ड ट्रेंड क्यों कर रहा है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको इस ट्रेंडिंग के पीछे की वजह के बारे में बताते हैं।
#BoycottGermany क्यों हो रहा ट्रेंड
#BoycottGermany का खास कनेक्शन एक 2 साल की बच्ची के साथ है। दरअसल, लोग एक बच्ची अरिहा को उसके परिवार से मिलाने के लिए इस हैशटैग को ट्रेंड कर रहे हैं, जिसे जर्मनी से भारत आने की अनुमति नहीं दी गई थी। अब लोग बच्ची के परिवार को अपना समर्थन दिखाने के लिए इस हैशटैग को ट्रेंड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गजब! मरकर जिंदा हो जाती है ये मछली, वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
When the GOI is aware and informed abt its own fostercare services,, why is she still being held there? #GermanyReturnariah #Boycottgermany https://t.co/a9iJ1dUiFf
— GuyzzOr Gaiijhs (@GreatnGold) January 10, 2024
यह है मामला
बता दें कि, अहमदाबाद के भावेश और धारा अपनी बेटी अरिहा के साथ वर्क वीजा पर जर्मनी के बर्लिन गए थे। सितंबर 2021 में एक दिन अरिहा के प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई। इलाज के लिए भावेश और धारा उसे अस्पताल ले गए। यहां अरिहा के मां-बाप पर ही यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया और फिर बच्ची को मां-बाप से दूर फोस्टर केयर होम भेज दिया गया। इसके बाद से ही भावेश और धारा अरिहा की कस्टडी के लिए कानूनी जंग लड़ रहे हैं। एक साल पहले भी भावेश और धारा को सपोर्ट करने के लिए ट्विटर पर #BoycottGermany ट्रेंड कर रहा था।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
16 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines