हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आनंद महिंद्रा ने नारी शक्ति को क्यों किया सलाम, यहां जानें वजह

विज्ञापन
आनंद महिंद्रा

Anand Mahindra: महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर महिला पायलटों के आंकड़े शेयर करते हुए उन्हें सैल्यूट किया है। उन्होंने वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के आंकड़े सांझा किए। जिसमें साल 2021 तक दुनिया भर के देशों में महिला कमर्शियल पायलटों की संख्या का प्रतिशत बताया गया है। इस आंकड़ें पहले पायदान पर भारत का नाम है।

 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा भारत की नारी शक्ति को सलाम किया है। ‘सप्ताह के बीच में ‘josh’ पाने के लिए कुछ खोज रहे हैं? फिर इसे देखें। हैलो वर्ल्ड, नारी शक्ति काम पर है…’। इस ट्वीट पर लोग महिलाओं के समर्थन में कमेंट कर रहें हैं। ट्वीट के मुताबिक भारत में महिला कमर्शियल पायलटों की संख्या अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी और जापान समेत अन्य देशों से ज्यादा है। भारत में वर्ल्ड लेवल पर महिला पायलट का परसेंट 12.4 फीसदी है।

विज्ञापन

महिंद्रा चेयरमैन में अपने ट्वीट पोस्ट में #MidweekMomentum दिया है। जहां भारत 12.4 फीसदी फीमेल कमर्शियल पायलट के साथ पहले नंबर पर है, तो दूसरे नंबर पर आयरलैंड 9.9 फीसदी के साथ मौजूद है। इसके अलावा विश्व स्तर पर महिला पायलट्स का प्रतिशत अन्य देशों में देखें तो साउथ अफ्रीका 9.8 परसेंट, ऑस्ट्रेलिया 7.5, कनाडा 7.0, जर्मनी 6.9, यूएसए 5.5, यूके 4.7, न्यूजीलैंड 4.5 और जापान में 1.3 परसेंट है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola