Who Is Tara Dhillon? : मुंबई की एक खूबसूरत लड़की ने पाकिस्तान के 55 साल के अधेड़ से शादी कर ली है। इस शादी की चर्चा खूब हो रही है। कोई कह रहा है कि मुंबई की लड़की ने पैसों के लिए 55 साल के शख्स के साथ शादी की है तो कोई कह रहा है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। सोशल मीडिया पर इस कपल के कई वीडियो वायरल हैं।आखिर कौन है मुंबई की तारा ढिल्लों, जिन्हें पाकिस्तानी से की शादी?
मुंबई की लड़की ने पाकिस्तानी से की शादी
पाकिस्तानी से शादी करने वाली भारतीय लड़की की इसलिए खूब चर्चा हो रही क्योंकि दोनों के उम्र में भी काफी अंतर है, साथ ही देशों के रिश्ते भी ठीक नहीं है। तारा ढिल्लों और पाकिस्तान के बुजुर्ग बिजनेसमैन सलीम गौरी ने शादी के बाद अपना हनीमून वीडियो शेयर किया है।
कौन है तारा ढिल्लों?
तारा ढिल्लों मुंबई की रहने वाली हैं और वे इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी हुई हैं। उनके पति पाकिस्तान के आईटी उद्योगपति सलीम गौरी हैं। सलीम नेटसॉल टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं और उनका कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है। दोनों की लाइफ स्टाइल के वीडियो लोगों को हैरान कर रहे हैं।
देखें वीडियो
मुंबई की तारा ढिल्लों का 55 साल के पाकिस्तानी अमीर बिजनेसमैन सलीम गौरी से प्यार में पड़ना ज्यादातर लोग बिजनेस रिलेशनशिप से जोड़कर देख रहे हैं। दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग कम उम्र का जिक्र कर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ दोनों को दुआएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पंखे वाले बाबा: कौन थे “लड्डू मुट्या” जिन पर बना गाना जमकर हो रहा वायरल?
एक ने लिखा कि जिंदगी एक बार मिलती है और फैसला अपना होना चाहिए। जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए। एक ने लिखा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है और ना ही कोई सीमा होती है। पाकिस्तान तो फिर भी बहुत पास में है। एक अन्य ने लिखा कि वैसे पैसा तो किसी से भी प्यार करवा सकता है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines