भारत में सरकारी नौकरी पाना कितना मुश्किल है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. एक छोटी सी नौकरी के लिए लाखों युवा सालों-साल तैयारी में खपा देते हैं. ऐसे में अगर कोई यह कहे कि उसने एक या दो नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की पूरी 19 नौकरियां क्लियर की हैं, तो हैरान होना लाजिमी है. रायपुर की रहने वाली चारु पांडे ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. उनका यह कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक तरफ जहां लोगों को हैरान किया है, वहीं दूसरी तरफ ‘असली सफलता’ को लेकर एक बड़ी बहस भी छेड़ दी है.
23 साल की उम्र से शुरू किया था सफर
चारु पांडे के इस सफर की शुरुआत तब हुई जब वह 23 साल की थीं. उनका मकसद सिर्फ इतना था कि किसी भी तरह एक सरकारी नौकरी मिल जाए. इसी चाहत में उन्होंने एक के बाद एक कई परीक्षाओं के फॉर्म भरे. अपनी कड़ी मेहनत के दम पर चारू ने SSC CGL, CHSL, MTS, रेलवे भर्ती बोर्ड, SBI और IBPS जैसे अलग-अलग विभागों की परीक्षाओं में हिस्सा लिया. लगातार कोशिश करते हुए उन्होंने आखिरकार केंद्र सरकार की 19 परीक्षाओं को पास कर इतिहास रच दिया.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चारु ने कहा, ‘मेरा परिवार मेरी इस उपलब्धि से बेहद खुश है. मुझे 19 सरकारी परीक्षाएं पास करने के लिए सम्मानित भी किया जा रहा है. सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने सारे एग्जाम दूंगी, मेरा एकमात्र मकसद सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना था.’
यह भी पढ़ें : प्राइवेट नौकरी करने वालों को सरकार दे रही 15000 रुपये का मुफ्त कैश! जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
चारु ने यह भी बताया कि उनका मैथ्स का बैकग्राउंड होने के कारण उनके माता-पिता चाहते थे कि वह टीचिंग या एकेडमिक्स में जाएं, लेकिन उन्होंने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स को ही अपना करियर चुना.
अब क्या कर रहीं चारु?
चारु भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के चेन्नई ऑफिस में असिस्टेंट ऑडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. इस कामयाबी के लिए चारू को राष्ट्रपति की ओर से सम्मान मिलेगा. उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट-होम’ अवॉर्ड से सम्मानित होने के लिए बुलाया गया है.
यह भी पढ़ें : बिहार में सरकारी शिक्षकों के ट्यूशन और प्राइवेट कोचिंग पर बैन, नियम तोड़ा तो सीधे जाएगी नौकरी
कौन-कौन से एग्जाम किए क्लियर
चारु ने एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी एमटीएस, एसएससी जीडी, एसएससी सीपीओ, आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस क्लर्क, एसबीआई पीओ, एसबीआई क्लर्क, आरआरबी एनटीपीसी, आरआरबी ग्रुप डी, सीजी एसआई, दिल्ली पुलिस, सीजी एनएचएम, ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर एग्जाम क्लियर किए हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘महाभारत’
जैसे ही चारु की यह कहानी इंटरनेट पर वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए. जहां कुछ लोग उनके अनुशासन और दृढ़ संकल्प की तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इस बात पर सवाल उठा रहा है कि क्या ऐसी चीज का जश्न मनाया जाना चाहिए? कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि जब आपको एक ही नौकरी करनी है, तो 19 परीक्षाएं देकर सीटें क्यों ब्लॉक की गईं?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines