Vivek bindra Controversy : संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) के साथ विवाद और पत्नी के साथ मारपीट के बाद विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra Wife) चर्चाओं में हैं। वह एक जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर हैं लेकिन पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगने के बाद नोएडा में FIR दर्ज करवाई गई है। 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा की शादी हुई और आरोप है कि इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी सामने आने के बाद ही यह खबर आग की तरह फ़ैल गई।
आखिर कौन हैं विवेक बिंद्रा? (Who Is Vivek Bindra?)
विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ, (Vivek Bindra Education) दिल्ली के सेंट जेवियर से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) से MBA की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान वह स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव रहे हैं। एक इंटरव्यू में बिंद्रा ने बताया था कि शुरुआती पढ़ाई के दौरान चौदह पंद्रह साल में मैंने दस स्कूल बदल लिए थे। स्कूल की फीस नहीं जमा हो पाती थी तो स्कूल वाले निकाल देते थे। कभी दादा तो कभी चाचा के घर रहकर पढ़ता था। मेरी स्कूली शिक्षा काफी मुश्किलों से भरी रही।
विवेक बिंद्रा के पिता का निधन उस वक्त हो गया जब बिंद्रा की उम्र करीब ढाई साल थी। इसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। इस तरह बिंद्रा को ना तो पिता का प्यार मिल पाया और ना ही उन्हें मां का प्यार मिला। विवेक बिंद्रा चाचा, दादा और अन्य रिश्तेदारों के यहां रहकर अपना बचपन बिताने पर मजबूर थे। विवेक बिंद्रा कहते हैं कि चाचा ने उनकी काफी मदद की। पढ़ाई जारी रखने के लिए वह ट्यूशन भी पढ़ाते थे, जिससे स्कूल की फीस जमा कर सकें।
जब संन्यास लेने का बना था मन
विवेक बिंद्रा कॉलेज की पढ़ाई के बाद संन्यास लेने के लिए वृन्दावन चले गए थे। करीब चार साल तक वह आश्रम में रहे। इस समय को याद कर विवेक बताते हैं कि मेरा असली MBA यही था। मैंने भगवत गीता और शास्त्र को पढ़ा, जिससे मेरी जिंदगी में बदलाव आया। मैं भगवत गीता को धर्म, जाति से ऊपर मानता हूं। उन्होंने कहा कि मैं संन्यास नहीं ले पाया था लेकिन ब्रह्मचर्य जीवन जी रहा था।
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मोटिवेशनल स्पीकर बने विवेक बिंद्रा
विवेक बिंद्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मैंने पहली बार यूट्यूब (Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker) पर वीडियो डाला तो मेरे ही सहकर्मी मुझ पर हंसने लगे थे। मैं बिना स्क्रिप्ट के वीडियो बनाता हूं, बस मेरी तैयारी खूब होती है। एक दिन वीडियो पर चार व्यूज आए तो मैं खुश हुआ। लोगों ने बताया कि मैंने ही अपना वीडियो चार बार देखा है लेकिन मैंने वीडियो बनाना जारी रखा और धीरे धीरे लोगों का ध्यान इस पर आकर्षित होने लगा। आज विवेक बिंद्रा के चैनल पर 21 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बिंद्रा को एशिया में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कोच और मोटिवेशनल स्पीकर माना जाता है।
मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में पहचान बनाने से पहले विवेक बिंद्रा ने साल 2012 में ग्लोबल ACT (Global Academic Consulting and Training ) नाम का स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। मानेसर स्थित मारूति कंपनी और यूनियन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के बाद विवेक बिंद्रा चर्चाओं में आ गए थे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
18 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines