गुरुग्राम में उद्योगपति और बिजनेसमैन मानव सरदाना ने गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ के सबसे प्रीमियम अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द दहलियाज’ में एक सुपर-आलीशान पेंटहाउस खरीदा है. इस डील की कुल कीमत 271 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो कि भारत में अब तक की सबसे महंगी सिंगल-होम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील्स में से एक है.
कितना बड़ा है 271 करोड़ का पेंटहाउस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फुट है, जबकि इसका कार्पेट एरिया करीब 10,500 वर्ग फुट है. अगर इसके प्रति वर्ग फुट रेट का हिसाब लगाया जाए, तो यह सुपर-एरिया के आधार पर करीब 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट और कार्पेट एरिया के हिसाब से लगभग 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठता है.
कौन हैं मानव सरदाना?
मानव सरदाना देश के ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स इंडस्ट्री में एक जाना-माने सरदाना परिवार से ताल्लुक रखते हैं. मानव सरदाना के पिता एसबी सरदाना ने साल 1969 में जगजीत सिंह के साथ मिलकर ‘इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज’ की नींव रखी थी. फरीदाबाद की कंपनी ‘इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज’ ऑटोमोबाइल सेक्टर्स के लिए फ्लुइड ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स बनाती है.
मानव सरदाना वर्षों से अपने फैमिली बिजनेस में एक्टिव हैं. वे इंपीरियल ऑटो ग्रुप से जुड़ी दर्जन भर से अधिक कंपनियों में बतौर डायरेक्टर जुड़े हैं. इन कंपनियों में इंपीरियल सिलिकॉन प्राइवेट लिमिटेड, क्रूज हाइड्रोलिक्स प्राइवेट लिमिटेड और इंपीरियल मार्टोर इंजन ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड जैसे नाम शामिल हैं.
इससे पहले भी बिक चुके महंगे प्रॉपर्टी
देश में पहली बार इतनी महंगी प्रॉपर्टी नहीं बिकी है, बल्कि इससे पहले भी मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में ऐसी डील हो चुकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, लीना गांधी तिवारी ने वर्ली के ‘नमन जाना’ में ₹639 करोड़ में दो सी-फेसिंग डुप्लेक्स खरीदे थे. इतना ही नहीं, मालाबार हिल में ₹369 करोड़ में एक ट्रिपलेक्स प्रॉपर्टी बिक चुकी है. इसके अलावा मुंबई-दिल्ली में ₹180 से ₹200 करोड़ की भी कई डील हो चुकी हैं.
क्या है DLF का द डहलियाज प्रोजेक्ट?
DLF ने साल 2024 में अक्टूबर के महीने में DLF फेज-5 में करीब 12 एकड़ में एक सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च किया था. इस प्रोजेक्ट की खास बात ये थी कि इसमें 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस तैयार किए गए थे, जिसमें एक अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये से लेकर 170 करोड़ रुपये के बीच है. पेंटहाउस की कीमत ज्यादा है.
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
21 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines