Who is Google CEO Sundar Pichai Wife: सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) को कौन नहीं जानता वो गूगल और अल्फाबेट के सीईओ (Google CEO) हैं और अल्फाबेट के निदेशक मंडल में शामिल हैं। सुंदर पिचाई को तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी पत्नी अंजलि पिचाई को जानते हैं? जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। अंजलि सुंदर पिचाई की पत्नी होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस वुमैन भी हैं। अंजलि के पिता ओलाराम हरयानी ने 75 साल की उम्र में शादी की इससे वो खबरों में आ गए थे। आइए आज गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई की पत्नी अंजलि पिचाई के बारे में जान लेते हैं।
कहां की रहने वाली हैं अंजलि पिचाई?
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजलि पिचाई राजस्थान से हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। कथित तौर पर वहीं पर सुंदर और अंजलि की पहली मुलाकात हुई थी, दोनों वहां से इंजीनियरिंग कर रहे थे। पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार। अंजलि टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में काम करती हैं। वर्तमान में, वह बिजनेस ऑपरेशन मैनेजर के रूप में काम करती हैं। इससे पहले अंजलि ने एक्सेंचर में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में काम किया था।
यह भी पढ़ें: DU की लड़की का IITian Baba ‘अवतार’, Video देख आप भी कहेंगे- वाह क्या एक्टिंग है!
अंजलि पिचाई के पिता ने की 75 साल की उम्र में दूसरी शादी
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के ससुर और अंजलि पिचाई के पिता ओलाराम हरयानी ने 75 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। ओलाराम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके 4 साल बाद उनकी मुलाकात एक सत्संग में माधुरी शर्मा से हुई। माधुरी पहले से विधवा थी और कथित तौर पर उनके बेटे की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे से शादी का फैसला किया और साल 2015 में शादी कर ली। ओलाराम कोटा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।
सुंदर और अंजलि के कितने बच्चे हैं?
सुंदर पिचाई और अंजलि पिचाई अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम किरण है और बेटी जिसका नाम काव्या है। सुंदर और अंजलि अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखते हैं और लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
14 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
22 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
23 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines