हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चलते ट्रक का पहिया निकला, खंभे से टकराया; आगे क्या हुआ वीडियो में देखिए

Truck Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि तेज रफ्तार चल रहे एक ट्रक का पहिया निकला गया और काफी दूर तक वह चलता रहा। इसके बाद वह एक खंबे से टकराया।

विज्ञापन

Truck Viral Video : चलती गाड़ी से टायर निकलने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें चलती गाड़ी के टायर निकलने पर बड़ी घटना हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया निकलता दिखाई दे रहा है। हालांकि ये पहिया एक खंभे से टकरा गया।

डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक दौड़ रहा है। ट्रक के पीछे एक कार है, जिसमें डैशबोर्ड कैमरा लगा हुआ है। कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। सबसे पहले ट्रक का पहिया निकला और बीच सड़क दौड़ने लगा। वह सड़क के दूसरे छोर तक पहुंच गया।

डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक का टायर फिर दूसरी छोर की तरफ जाने लगा और एक बिजली के खंबे से टकरा गया। टायर के टक्कर के बाद खंबा टूटकर उखड़ गया। हालांकि टायर को निकलता देख कार सवार अपनी स्पीड कम कर चुका था इससे वह किसी अनहोनी से बच गया।

विज्ञापन


अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर लिखा गया कि हाईवे पर दौड़ रहे ट्रक के पहिए में कितनी पवार होती है? एक खंबे को ही गिरा दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर ये कार से टकराया होता तो कार चकनाचूर हो जाती। एक ने लिखा कि ये भारी पहिया है और वजनदार है। अगर किसी को ठोकर लगी तो बचना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी गायक का गाना सुनकर चकरा जाएगा दिमाग, ढिंचैक पूजा को दे रहा टक्कर

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इस तरह की घटनाएं बेहद खतरनाक हो सकती हैं, कई लोगों की जान भी जा चुकी है। एक अन्य ने लिखा कि क्या ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। इस घटना के बाद वह ट्रक रोकने में विफल रहा। एक ने लिखा कि इसीलिए हमेशा समय समय पर गाड़ी की सर्विसिंग जरूरी होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola