Order 20 rupees food in train: ट्रेन जर्नी के दौरान ज्यादातर लोगों को ट्रेन के महंगे खाने को लेकर शिकायत रहती है। खाना महंगा होने की वजह से लोग ट्रेन में खाना अवॉइड करने की कोशिश करते हैं। इंडियन रेलवे ने लोगों की इसी शिकायत का समाधान ढूंढ लिया है। अब आप मात्र 20 से 50 रुपए के अंदर ही ट्रेन में व्हाट्सएप से खाना ऑर्डर कर के भर पेट खाना खा सकते हैं।
20 से 50 रुपए के मिलेंगे पैकेट
इंडियन रेलवे ने लोगों की शिकायत को समझते हुए ट्रेन में खाने का पैकेट उपलब्ध करवाने का फैसला लिया। इसका फायदा उन लोगों को सबसे अधिक मिलेगा, जो लंबी दूरी की यात्रा कर रहे होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबी दूरी के लोगों को खाने-पीने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
खाने में क्या मिलेगा
इसके 50 रुपए वाले पैकेट में आपको 350 ग्राम खाना दिया जाएगा। इसमें ऑर्डर पर राजमा-चावल, पाव भाजी, पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल, पाव-भाजी और मसाला डोसा जैसी चीजें मिलेंगी। इसे लेकर फिलहाल देश के 64 बड़े स्टेशन्स पर ट्रायल चल रहा है।
व्हाट्सऐप के जरिए कर सकते हैं खाना ऑर्डर
व्हाट्सएप के जरिए चलती ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप पर railmitra का ऑर्डर करना होगा। 8102888222 को व्हाट्सऐप पर ऐड करने के बाद इसपर मैसेज कर के फूड ऑर्डर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘सुबह कॉफी फिर प्रभु का नाम और फिर शाम में जाम’, 114 साल की उम्र में सबसे बुजुर्ग ने दुनिया छोड़ी
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines