मरने के बाद इंसान का क्या होता है? खुद को सबसे बुद्धिमान व्यक्ति मानने वाले के पास है इसका जवाब

What Happens Person After Death: क्या कभी आपके दिमाग में ये प्रश्न आया है कि इंसान का मरने के बाद क्या होता है। इस सवाल का जवाब है इस इंसान के पास जो अपने आपको दुनिया का सबसे स्मार्ट मैन मानता है।

What happens to person after death

मौत के बाद कहां जाता है इंसान

विज्ञापन

What Happens Person After Death: एक सवाल जो हर इंसान के दिमाग में रहता है कि आखिर मरने के बाद क्या होता है? इंसान का अस्तित्व खत्म हो जाता है या फिर एक नई दुनिया में वो चला जाता है। ऐसे और भी कई सवाल हैं जिनके जवाब हमारे पास तो नहीं हैं लेकिन एक इंसान हैं जिसके पास हैं। उस इंसान का दावा है कि उसका आईक्यू लेवल अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी अधिक है। चलिए आपको भी बता देते हैं कि क्रिस का इस सवाल के बारे में क्या कहना है।

मरने के बाद इंसान का क्या होता है?

सदियों पुराना एक प्रश्न जिसका जवाब सभी खोज रहे हैं वो ये है कि मरने के बाद इंसान का क्या होता है? अलग-अलग लोगों की इस बारे में अपनी अलग मान्यता है। जान लें कि क्रिस लैगन, जो दावा करते हैं कि उनका आईक्यू अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी अधिक है, ने बताया है कि उनका इस सवाल के बारे में क्या कहना है। उनका मानना है कि मृत्यु अंत नहीं हो सकती।

विज्ञापन

पॉडकास्ट में बताया रहस्य

कर्ट जैमंगल के साथ क्रिस लैगन ने ऑन द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग पॉडकास्ट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य को मृत्यु के बाद क्या होता है, उससे डरना नहीं चाहिए। लैंगन के अनुसार, मृत्यु अस्तित्व के ‘वाक्यविन्यास’ में बदलाव हो सकती है। इसका मतलब यह है कि वह सोचते हैं कि मृत्यु वर्तमान से दूसरे आयाम में जा रही है।

शरीर छोड़ता है इंसान

लैंगन के अनुसार, मृत्यु का अर्थ शरीर को छोड़ देना होता है, न कि अस्तित्व समाप्त हो जाना। लैगन ने कहा, यह आपके उस भौतिक शरीर के साथ आपके रिश्ते का अंत है जो इस समय आपके पास है। उन्होंने कहा, जब आप इस वास्तविकता से पीछे हट जाते हैं, तो आप वास्तविकता के मूल की ओर वापस चले जाते हैं। शरीर अन्य प्रकार का टर्मिनल प्रदान करता है जो आपको अस्तित्व में बने रहने की अनुमति देता है। वहीं उसने कहा कि आखिर इंसान अपनी पुरानी यादों को कैसे भूल जाता है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति नए जीवन में ध्यान की अवस्था में होता है।

विज्ञापन

कौन हैं क्रिस लैगन?

अब ये भी जान लें कि क्रिस लैगन कौन हैं। वो एक अमेरिकी पशुपालक हैं जो अपने संज्ञानात्मक-सैद्धांतिक मॉडल ऑफ़ द यूनिवर्स (CTMU) सोच के ज़रिए इंटरनेट पर प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ