LPG क्राइसिस का असर? VIDEO में मिड-डे मील की जगह गोलगप्पे खाते दिखे स्कूल के बच्चे
Author: Arif Khan
2026-03-15 20:11:39
ईरान में जारी जंग के बीच देश में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है. पश्चिम बंगाल के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्रों को मिड-डे मील के नियमित भोजन के बजाय ‘फुचका’ यानी गोलगप्पे खाते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि रसोई गैस की किल्लत की वजह से स्कूल में खाना नहीं बन सका, जिसके बाद यह वैकल्पिक इंतजाम किया गया. हालांकि, न्यूज24 इस दावे की पुष्टि नहीं करता है.
वीडियो भद्रकाली हाई स्कूल की सहायक शिक्षिका नंदिता सरकार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के आंगन में एक गोलगप्पे वाला खड़ा है. बच्चे कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. हर छात्रों को करीब 5-6 गोलगप्पे मिले. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स एलपीजी संकट को लेकर सवाल पूछ रहे हैं तो कई लोग गोलगप्पों की पौष्टिकता पर चर्चा करते दिखे.
यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में जंग के बीच केवल LPG संकट क्यों, पेट्रोल-डीजल पर क्यों नहीं पड़ा असर?
बता दें, अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. होर्मुज से किसी भी ऑयल टैंकर को नहीं निकलना दिया जा रहा. ईरान ने कुछ ऑयल टैंकरों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से भारत में एलपीजी सप्लाई पर असर पड़ा है. भारत एलपीजी और एलएनजी काफी मात्रा में बाहर से इंपोर्ट करता है. होर्मुज के बंद होने से इसकी सप्लाई पर असर पड़ा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines