Weird News : मां बनना महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। एक-एक दिन करके वह 9 महीने बिताती हैं और फिर बच्चे को जन्म देती है लेकिन एक महिला को महज 4 घंटे पहले पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद वह मां बन गई। चौंकानी वाली घटना चीन से सामने आई है। इस कहानी में एक और ट्विस्ट है, जिससे डॉक्टरों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के हांग्जो में 36 वर्षीय महिला की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के इलाज के लिए अस्पताल गई थी, जहां उसे बताया गया कि वह आठ महीने से अधिक की गर्भवती है। वह इस बात को सोचकर हैरान थी कि डॉक्टरों ने उसे बताया था कि गर्भाशय सिंड्रोम के कारण मां ही नही बन सकती है।
हाई बीपी की समस्या से पता चली प्रेग्नेंसी
जब डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की थी लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें यह कहकर अस्वीकार कर दिया था कि पहले वे अपना वजन कम करें। इसी बीच महिला का हाथ सुन्न पड़ने लगा तो वह डॉक्टर के पास गई.डॉक्टर ने हाई बीपी की समस्या बताई लेकिन यह सुनने के बाद कि उसे कई महीनों से मासिक धर्म नहीं आया है, अल्ट्रासाउंड जांच करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : बेटे की गर्लफ्रेंड पर मुरीद हुआ बाप, कर बैठा ‘पाप’, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख उड़े होश!
अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि महिला तो गर्भवती है, वो भी आठ महीने की। विशेषज्ञों की मानें तो महिला की स्थिति गंभीर थी. ऐसे में ऑपरेशन किया गया, जिससे 2 किलोग्राम वजन का एक लड़का पैदा हुआ। महिला ने कहा कि मुझे गर्भवती होने का पता चलने से लेकर मेरे बच्चे के जन्म तक केवल चार घंटे का समय लगा।
यह भी पढ़ें : रील बनाने वालों के लिए अलर्ट, वायरल वीडियो के चक्कर में जेल पहुंचा कपल
विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर अधिक वजन वाली महिलाएं गर्भवस्था के बाद शरीर में आने वाले परिवर्तन को नहीं समझ पाती है यदि उनका वजन बहुत अधिक नहीं बढ़ता। जिन महिलाओं को यह नहीं पता कि वे गर्भवती हैं, वे जांच नहीं करातीं इससे मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखना कठिन हो जाता है।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines