Weird Job Rules: “नौकरी के नौ काम दसवां काम हां हजूरी” ये कहावत तो आपने भी सुनी होगी। यहां तक कि अगर एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अनुभव भी किया होगा। जॉब लाइफ में 10 तरह की चीजों और नियम-कायदे होते हैं जिन्हें अपनाना सभी के लिए जरूरी हो जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ नियम ऐसे भी होते हैं जिससे नौकरी मिलना या नौकरी जाने का खतरा भी रहता है।
अजब गजब नौकरी नियमों में पतली कमर से लेकर ऑफिस में ज्यादा समय तक रुकना भी शामिल है। यहां तक कि कई जगहों पर काम करते समय सोना या आराम करना भी जरूरी है, जो ऐसा नहीं करता है उस पर सख्ती दिखाई जाती है।
शायद ये सब जानकर आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन ये सच है कि दुनिया में अजीबो गरीब नौकरी नियम है जो भारत के लोगों के लिए हैरान कर देने वाले हो सकते हैं। आइए दुनिया के अजीबो गरीब नौकरी नियम जानते हैं।
टोपी पहनने पर कट जाती है सैलरी
जी हां, टोपी पहने का शौक सैलरी कटने की वजह बन सकता है। दरअसल, न्यूजीलैंड में ऑफिस में कॉमेडिक यानी फनी हैट पहनने की मनाही है। ऐसे पहनने वाले पर सख्य कदम उठा जाते हैं। फनी हैट पहनना यूनिफॉर्म कोड का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में उन पर जुर्माना भी लगाया जाता है और इसके लिए कर्मचारी की सैलरी से 10 प्रतिशत तक पैसे काटे जाते हैं। यहां वर्कप्लेस में फनी हैट न पहनने के नियम पर खास सख्ती दिखाई जाती है।
एक्स्ट्रा काम करना गुनाह
जर्मनी में ओवरटाइम को लेकर सख्ती है। तय समय सीमा से ज्यादा समय तक काम करने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। इतना ही नहीं, 9 से 5 बजे तक के वर्किंग आवर्स के बाद यहां के लोग ऑफिस के कर्मचारियों से भी कॉन्टैक्ट नहीं कर सकते हैं। किसी तरह की इमरजेंसी होने पर संपर्क कर सकते हैं। नियम के अनुसार ऑफिस टाइम खत्म होने के बाद कर्मचारी से कॉन्टैक्ट करना प्रतिबंध है। इसके पीछे की वजह लोगों के लिए खुल के जीना है।
ऑफिस टाइम पर सोना जरूरी
आमतौर पर ऑफिस में सिर्फ काम करने की सख्ती दिखाई जाती है। वो बात अलग है कि आपकी हेल्थ खराब है या कमजोरी है तो बीच में रेस्ट करने को मिल सकता है, लेकिन वो भी एक या दो बार हफ्ते-महीने में ही मुमकिन है। हालांकि, जापान में नौकरी करने वाले लोगों ऑफिस टाइम पर सो सकते हैं। यहां के लोगों को काम करते समय सोने के लिए मोटिवेट भी किया जाता है। ये एक नौकरी नियम है जिसका पालन करना सभी के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Weird Jobs: रोने से लेकर सोने तक, ये हैं 5 अजीबो-गरीब नौकरियां!
कमर दिखाकर मिलती है जॉब
जापान में मेटाबो लॉ (Metabo Law) है जिसके मुताबिक लोगों को नौकरी उनकी कमर दिखकर दी जाती है। दरअसल, मोटापा कम करने के लिए ये नियम लागू है। पतली कमर वाले लोगों को हायर किया जाता है। 40 से 75 साल के उम्र वाले सभी कर्मचारियों के लिए एक सीमा तय है और उसमें आने वाले लोगों को ही नौकरी दी जाती है। महिलाओं की कमर 35.4 इंच तक होनी चाहिए। जबकि, पुरुषों की कमर 33.5 इंच तक की होनी चाहिए। इससे ज्यादा कमर वाले लोगों को जॉब मिलने में मुश्किल होती है। सीमा से ज्यादा होने पर लोगों के लिए जरूरी है कि वो 3 महीने के अंदर अपना वजन कम कर लें, न करने पर उनके लिए डाइटिंग क्लास और हेल्दी खानपान की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
100 से ज्यादा होने पर नौकरी सुरक्षित
ब्रिटेन में जॉब रूल्स में एक नियम ये है कि कर्मचारियों को कंपनी तब नहीं निकाल सकती है जब उनके यहां 100 से ज्यादा कर्मचारी हों। यहां पर कंपनी को पहले सरकार को सूचना देनी होती है कि वो कर्मचारी को निकाल रहे हैं। कई कंपनियां कर्मचारियों को निकालने से पहले ही जानकारी दे देती है और उन्हें 1 से 3 महीने तक का समय देती है।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: किसी जानवर का दूध शराब-सा नशीला, तो किसी का जहर-सा जहरीला!
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 hr ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
21 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines