Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें एक पिता शादी फंक्शन में अपनी बेटी के साथ शानदार डांस करता दिख रहा है। पिता-पुत्र की जोड़ी को बॉलीवुड गाने पर डांस करता देख सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर उनकी तारीफ की है। पिता-पुत्र के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
बताया जा रहा है कि पिता के साथ डांस कर रही बेटी की शादी थी। इस दौरान स्टेज पर जब परफॉरमेंस की बात आई तो दुल्हन बनी बेटी ने अपने पार्टनर के तौर पर अपने पिता को चुना। डांस के वायरल वीडियो में दुल्हन गुलाबी लहंगे में है जबकि उसके पिता ने काले रंग की पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी। दोनों ने ‘कुरुक्षेत्र’ फिल्म के सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान द्वारा गाए गए गाने ‘बनठन चली’ पर अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया।
शादी में कोरियोग्राफी करने वाली कंपनी ‘मैड ओवर ठुमका’ के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है। शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल शादी के वीडियो को 3M से अधिक बार देखा गया, 375K लाइक और 931 कमेंट मिले हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स बोले- नजर न लगे
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “इनसे अच्छा डांस पार्टनर नहीं मिल सकता।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कभी नजर ना लगे।” तीसरे ने लिखा, “अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन।”
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 hr agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
9 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines