Wedding Viral : भारतीय शादी में कई तरह के रीति- रिवाज होते हैं। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें से कुछ दूल्हा या दुल्हन फेमस होने के लिए कूछ अतरंगी कारनामे करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में एक दूल्हा, दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए सोफे पर छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। दूल्हे के इस अंदाज को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
वायरल हो रहा है दूल्हे का वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रह है कि जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें पहले दुल्हन, दूल्हे को वरमाला पहनाती है और जब दूल्हे की बारी आती है तो घर वाले दुल्हन को मजाक में ऊपर उठा लेते हैं। दूल्हा वरमाला पहनाने के लिए सोफे पर चढ़ गया और लंबी छलांग लागते हुए दुल्हन पर कूद गया। दूल्हे की इस हरकत से दूल्हन गिर पड़ी, यहां तक कि दूल्हा खुद भी गिरते-गिरते बचा।
इस वीडियो को @Sarita_sarawag नाम के अकाउंट नाम से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों से अधिक लोगों ने लाइक किया है। ये 16 सेकेंड्स का वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। इस पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे लगता है कि दूल्हा सरकारी नौकरी वाला है, पत्नी से कैसे हार मान सकता है। एक अन्य ने लिखा, ‘वरमाला पहनाने का प्रोग्राम था या दुल्हन को ऊपर उठाने का रिकॉर्ड बनाना था।’ एक अन्य ने लिखा कि शादी से पहले कुछ ज्यादा ही उछल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि शादी का मंडप कब युद्ध का मैदान बन जाए, ये पता नही चलता। सावधानी के साथ करें मजाक।
यह भी पढ़ें : सोसाइटी में खेल रही बच्ची पर टूट पड़ा जर्मन शेफर्ड, मां ने बचाई जान
एक अन्य यूजर ने शख्स को उड़ता हुआ दूल्हा बताया तो वहीं एक ने कहा कि और दिखाओ होशियारी, शेर को सवा शेर मिल गया। एक यूजर ने लिखा कि आखिरी बार फड़फड़ाता हुआ,हंसता ,खेलता, जीवन का खुलकर के आनंद लेता इंसान। इसके बाद इसके अंदर भी गंभीरता आ जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines