Drone Crash In Wedding: शादी ब्याह में अब नई नई तकनीक का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। कहीं शादी के स्टेज में तकनीक का उपयोग होता है तो कहीं जयमाल के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाल के दौरान जब एक ड्रोन स्टेज के करीब पहुंचा तो हादसा हो गया है।
दूल्हे के ऊपर गिरा ड्रोन!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन जयमाल के लिए खड़े हैं। इसी बीच उनके ऊपर एक ड्रोन वरमाला लेकर पहुंचा, दूल्हा ड्रोन में टंगे वरमाला को उतारने की कोशिश करने लगा तभी हादसा हो गया।
ड्रोन हो गया क्रैश!
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दूल्हा ड्रोन से वरमाला उतारने की कोशिश करने लगा तो ड्रोन का पंख स्टेज पर लगे फूलों से टकरा गया और ड्रोन क्रैश हो गया। जब ड्रोन क्रैश हुआ तो वह दूल्हे के पास में ही गिरा। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
देखिए वीडियो
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो शेयर कर एक X अकाउंट से लिखा गया कि आजकल शादी ब्याह में यह सब नौटंकी एक अलग ही लेवल पर चल रही है।
एक अन्य ने लिखा कि हां यार, शादी ब्याह के मामले में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। एक ने लिखा कि बचपन में जिन्होंने रिमोट वाली गाड़ी ठीक से न चलाई हो, वो भी आज कल हाथ में ड्रोन लिए घूम रहे हैं। एक ने लिखा कि ये तो अपशगुन माना जाना चाहिए। एक ने लिखा कि इस तरह बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, ऐसी चीजों को शादी से दूर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का गाना और बॉबी देओल का स्टेप, दादी ने लगाए बोतल के साथ ठुमके; वीडियो वायरल
एक ने लिखा कि थोड़ी से गलती हो जाती तो स्टेज पर ही दूल्हा और दुल्हन घायल हो सकते थे। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तकनीक के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं। ऐसे समारोह में इस तरह की चीजों से बचकर रहना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि कोई बड़ी घटना हो जाती तो जिम्मेदार कौन होता।
वीडियो को @ChapraZila नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, वीडियो को 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines