शादी के दौरान हुई नोटों की बारिश, दुल्हन नहीं कर पाई कंट्रोल! मजेदार वीडियो वायरल

Wedding Funny Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दुल्हन और दूल्हा बैठे हुए हैं, इसी बीच लोगों ने नोट उड़ाना शुरू कर दिया। अपने सामने नोटों की बारिश होता देख दुल्हन खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई और नोट लूटने दौड़ पड़ी। यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है।

Wedding Funny Viral Video
विज्ञापन

Wedding Funny Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के दौरान जब दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश की गई तो दुल्हन बनी लड़की खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई और भागकर नोट बीनने लगी।

जब नोट बीनने कूद पड़ी दुल्हन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। कई अन्य रिश्तेदार भी वहां बैठे हैं। इसी बीच कुछ लोगों ने दूल्हा और दुल्हन पर नोट उड़ाने शुरू कर दिए। नोटों को उड़ता देख दुल्हन खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई और नोट बीनने कूद पड़ी।

Advertisment

दुल्हन जैसे ही नोट बीनने के लिए उठी तो दूल्हा हैरान रह गया। दुल्हन की मां ने उसे रोका और समझाया कि तेरी ही शादी है तू खुद क्यों नोट बीन रही है। दूल्हा-दुल्हन की हरकत से नाराज दिखाई दिया। यह वीडियो देखने में स्क्रिप्टेड लग रहा है, शायद इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया है।

देखिए वीडियो

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि आजकल लोग शादी का भी मजाक बनाने लगे हैं, मुझे यह देखकर हंसी नहीं आ रही है। एक ने लिखा कि हमें तो ऐसी ही दुल्हन चाहिए जो पैसे की बचत करना जानती हो। एक अन्य ने लिखा कि शादी का मजाक बनाने में लोगों को शर्म नहीं आती क्या?

विज्ञापन

एक ने लिखा कि हो सकता है कि उसे पैसों से अधिक प्यार हो और वो सामने गिरे पैसे का अपमान ना करना चाहती हो। एक अन्य ने लिखा कि शादी जैसी चीजों का मजाक उड़ाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने लिखा कि वीडियो भले ही मजाक के लिए बनाया गया हो लेकिन ऐसे वीडियो पर रोक लगा देनी चाहिए।

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिस पर कुछ लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ